रायपुर। हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माने जाने वाले सावन महीने का पहला सोमवार इस बार बेहद खास रहने वाला है। इस पावन अवसर पर ग्रहों की स्थिति से शनि और मंगल का दुर्लभ व अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, कर्मफल दाता शनि और ऊर्जा व पराक्रम के कारक मंगल का यह दृष्टि योग साधकों के कष्टों को दूर कर जीवन में सुख-समृद्धि लाएगा।
यह भी पढ़े :- चाय टपरी पर कैरम खेल रही छात्रा से जबरन किस का प्रयास, CCTV से खुला राज
मान्यता है कि सावन के सोमवार पर भगवान शिव के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक से न केवल महादेव की कृपा प्राप्त होगी, बल्कि शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती और मांगलिक दोषों का प्रभाव भी शांत होगा।
इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
मेष राशि: मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इस दुर्लभ संयोग से जातकों को करियर में नई ऊंचाइयां हासिल होंगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे और आय के नए स्रोत बनेंगे।
विशेष उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें।
मिथुन राशि: व्यापार में वृद्धि और नए निवेश से धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
विशेष उपाय: जल में काले तिल मिलाकर शिवजी का जलाभिषेक करें।
वृश्चिक राशि: जातकों के आत्मविश्वास और मानसिक शांति में वृद्धि होगी। भूमि, भवन या नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी।
विशेष उपाय: जलाभिषेक के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि: स्वामी ग्रह शनि की कृपा से पुरानी बीमारियों और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कोर्ट-कचहरी व कानूनी मामलों में सफलता के योग हैं।
विशेष उपाय: भगवान शिव को शमी पत्र अर्पित कर आराधना करें।
सोमवार पर जरूर करें ये अचूक उपाय
- विशेष जलाभिषेक: तांबे के लोटे में जल, गंगाजल, दूध और अक्षत मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
- ग्रह दोष निवारण: जल में काले तिल और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर चढ़ाने से शनि और मंगल ग्रह के सभी दोष समाप्त होते हैं।
- मंत्र जाप: ‘ॐ नमः शिवाय’ और महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
- दान-पुण्य: पूजन के बाद गरीबों व जरूरतमंदों को फल, वस्त्र या अन्न का दान करें।



