Nirjala Ekadashi 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पावन निर्जला एकादशी मनाई जा रही है। इसे वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण और पुण्यदायी एकादशी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस एक व्रत को रखने से वर्षभर की सभी एकादशी का पुण्य फल प्राप्त होता है। श्रद्धालु आज निर्जला उपवास रखकर भगवान भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं। व्रत का पारण शुक्रवार, 26 जून को किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- तंत्र-मंत्र और निवेश के नाम पर 85 लाख की ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच का फर्जी डर दिखाकर वसूले पैसे
पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाभारत काल में पांडवों में से भीम ने इसी व्रत को रखकर सभी एकादशियों का पुण्य फल प्राप्त किया था। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से व्रत और पूजा करने से व्यक्ति को जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है। (Nirjala Ekadashi 2026)
पूजा का शुभ मुहूर्त
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज भगवान विष्णु की पूजा का शुभ समय सुबह 10:39 बजे से दोपहर 2:09 बजे तक रहेगा। इस दौरान पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना गया है।



