रायपुर, 21 जून। Raipur Railway Station Delivery : दुर्ग से बिहार के दरभंगा जा रही एक गर्भवती महिला को चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा शुरू होने पर रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर उतारकर प्रसव कराया गया।
lll

महिला की गोपनीयता बनाए रखने के लिए रेलवे कर्मचारियों, महिला यात्रियों और सफाईकर्मियों ने चादरों और साड़ियों से घेरा बनाकर अस्थायी प्रसव कक्ष तैयार किया। रेलवे चिकित्सक ने मौके पर ही प्रसव कराया, लेकिन समय पूर्व जन्म लेने के कारण नवजात को बचाया नहीं जा सका।
घटना के बाद छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र और ई-मेल भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए उच्चस्तरीय जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मुआवजा तथा प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।




