रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज और बड़ी खबर सामने आ रही है। सोनहत ब्लॉक के नौगई में हुए खौफनाक तिहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले के 4 मुख्य आरोपियों ने पुलिस के बढ़ते दबाव के आगे घुटने टेकते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि 1 आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आपको बता दें कि इस दिल दहला देने वाली वारदात में पकड़े गए आरोपियों में बीजेपी के नेता ही शामिल हैं।
यह भी पढ़े :- कपड़े सुखाने के तार में दौड़ा करंट, पत्नी को बचाने गया पति भी झुलसा, दोनों की दर्दनाक मौत
कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक अंतर्गत नौगई गांव में हुए खौफनाक नरसंहार मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फरारी काट रहे चार आरोपियों— मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी ने आखिरकार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस मामले में पुलिस एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
बीती 16 जून की रात नौगई इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वारदात को अंजाम दिया गया था। यहाँ एक बीजेपी नेता समेत तीन लोगों को उनकी ही कार में जिंदा जलाया था। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।
पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां
वारदात के तुरंत बाद मुस्तैद हुई कोरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 4 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया था। ताजा सरेंडर के बाद अब तक इस मामले में कुल 8 लोग पुलिस की हिरासत में आ चुके हैं। चौंकाने वाला खुलासा: सूत्रों और पुलिसिया जांच में यह बात सामने आई है कि इस खौफनाक नरसंहार को अंजाम देने और पकड़े गए आरोपियों में खुद भाजपा के स्थानीय नेता ही शामिल हैं। आपसी रंजिश या किसी बड़े विवाद के चलते अपनों ने ही अपनों को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस का बयान
कोरिया पुलिस के मुताबिक, “आरोपियों पर चारों तरफ से शिकंजा कस दिया गया था, जिसके चलते उन्होंने सरेंडर किया है। फरार एक अन्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की कड़ाई से पूछताछ जारी है।



