जांजगीर-चांपा। जिले के कड़ारी गांव में करमता भाजी की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के 10 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को पेट दर्द और दस्त की शिकायत होने पर पहले दारंग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीडीएम अस्पताल चाम्पा रेफर किया गया।
यह भी पढ़े :- JCB Blast : बिलासपुर में दर्दनाक हादसा…! हवा भरते समय फटा जेसीबी का टायर…हेल्पर की मौत…तीन घायल यहां देखें VIDEO
बीमार लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 9 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल सभी का इलाज बीडीएम अस्पताल में जारी है और डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत सामान्य है।
फूड प्वाइजनिंग की सूचना मिलते ही चाम्पा एसडीएम पवन कोसमा अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से चर्चा कर मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक, कड़ारी गांव निवासी राजेंद्र वैष्णव और राजेश वैष्णव के परिवार में करमता भाजी की सब्जी बनाई गई थी। भोजन करने के कुछ देर बाद परिवार के 10 सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि सभी मरीज फिलहाल खतरे से बाहर हैं।



