युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका
रायगढ़ भर्ती 2026 अभियान का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें प्रशिक्षण के बाद विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में नियुक्ति देना है। यही वजह है कि यह भर्ती अभियान युवाओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।पंचायत स्तर पर लगेंगे भर्ती शिविर
जिले के अलग-अलग जनपद पंचायत मुख्यालयों में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है-- 10 जून- धरमजयगढ़
- 11 जून- लैलूंगा
- 12 जून- घरघोड़ा
- 13 जून- तमनार
- 15 जून- खरसिया
- 16 जून- पुसौर
- 17 जून- रायगढ़ जनपद पंचायत
जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा
अभ्यर्थियों को भर्ती शिविर में शामिल होने के लिए, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि केवल रायगढ़ ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों के युवा भी इन शिविरों में भाग ले सकते हैं।अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता
भर्ती प्रक्रिया में शामिल पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई हैं, सुरक्षा गार्ड और एसआईएस एसएलवी के लिए 10वीं पास या फेल, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास और सुरक्षा अधिकारी के लिए स्नातक अनिवार्य हैं।15 हजार से 40 हजार तक मिलेगी सैलरी
इस भर्ती अभियान की सबसे बड़ी खासियत आकर्षक वेतनमान है-- सुरक्षा गार्ड- ₹15,000 से ₹27,000
- सुरक्षा सुपरवाइजर- ₹17,000 से ₹32,000
- एसआईएस एसएलवी- ₹15,000 से ₹20,000
- सुरक्षा अधिकारी- ₹33,000 से ₹40,000

