रायपुर : राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। राजातालाब स्थित नूरानी चौक के पास अधिवक्ता रमीज खान पर जानलेवा हमला किया गया। एक नशेड़ी युवक ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़े :- धार्मिक टिप्पणी पर फूटा गुस्सा, निगम कार्यालय में घुसे हिंदू संगठन
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने अधिवक्ता रमीज खान पर एक के बाद एक चार वार किए। गंभीर रूप से घायल रमीज खान को तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
फिलहाल हमले के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।



