कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सरकार गठन को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में Suvendu Adhikari को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। वहीं Agnimitra Paul और Nisith Pramanik डिप्टी मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई।
यह भी पढ़े :- अब एक फोन कॉल पर मिलेगी बाजार और योजनाओं की जानकारी- वन मंत्री केदार कश्यप
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, सुनील बंसल, अमित मालवीय, बिप्लब देब, निशीथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल और शंकर घोष समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कल होगा शपथ ग्रहण समारोह
रवींद्र जयंती के अवसर पर शनिवार सुबह 10 बजे Brigade Parade Ground में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री Rajnath Singh, सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari और शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan शामिल होंगे।
इसके अलावा एनडीए शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां और सभी विधायकों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। रवींद्र जयंती के मौके पर होने वाले इस कार्यक्रम में बंगाली संस्कृति और परंपरा की विशेष झलक देखने को मिलेगी।
कई नेताओं के मंत्री बनने की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, Dilip Ghosh, शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, निशीथ प्रमाणिक, जितेंद्र तिवारी और शरदवत मुखर्जी को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं नीलाद्रि शेखर, प्रणत टुडू, रुद्रनील घोष, दुधकुमार मंडल और बंकिम घोष के नाम भी मंत्री पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं।
बीजेपी की जीत में शुभेंदु की अहम भूमिका
हालांकि मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों पर चर्चा चल रही थी, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद से ही शुभेंदु अधिकारी सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर सीट से जीत दर्ज करने के बाद उनका नाम लगातार चर्चा में था।
राज्य में बीजेपी की जीत में उनकी रणनीतिक भूमिका और लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।



