रायपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पद पर बने रहने को लेकर सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़े :- पर्स स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक और नगदी जब्त
सिंहदेव ने कहा कि चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि समझ नहीं आता कि ममता बनर्जी किस सोच के तहत ऐसा कर रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा का कार्यकाल अधिकतम पांच वर्षों का होता है और चुनाव परिणाम आने के बाद बहुमत प्राप्त दल या गठबंधन को सरकार बनाने का अवसर दिया जाता है। ऐसे में राज्यपाल संवैधानिक प्रक्रिया के तहत बहुमत वाले पक्ष को सरकार गठन के लिए आमंत्रित करते हैं।
सिंहदेव के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।



