Assembly Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भवानीपुर सीट से बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने 15,114 वोटों के अंतर से हरा दिया।
यह भी पढ़े :- Assembly Election Results 2026 : ‘आज भयमुक्त हुआ बंगाल’: BJP मुख्यालय से PM मोदी का संदेश—बदला नहीं, बदलाव की हो बात
मतगणना के 20वें राउंड तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी को कुल 73,463 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,349 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस नतीजे के साथ भवानीपुर सीट, जिसे ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता था, भाजपा के खाते में चली गई।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह परिणाम राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। भवानीपुर में मिली इस हार को तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, वहीं भाजपा के लिए यह जीत मनोबल बढ़ाने वाली साबित हुई है।



