Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने औपचारिक रूप से रिजल्ट की घोषणा की, जिसके बाद लाखों छात्र-छात्राएं अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
यह भी पढ़े :- नाबालिग आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 8-9 आरोपियों की तलाश में पुलिस
बोर्ड ने इस बार रिजल्ट देखने के लिए कुल 9 अलग-अलग पोर्टल्स की व्यवस्था की है, ताकि एक साथ बड़ी संख्या में छात्र बिना किसी तकनीकी परेशानी के आसानी से अपना परिणाम प्राप्त कर सकें। विद्यार्थी अपने रोल नंबर के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट्स — cgbse.nic.in, results.cgbse.nic.in और results.cg.nic.in — पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। (Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 )
SMS से भी मिलेगा तुरंत रिजल्ट
वेबसाइट धीमी होने या अधिक ट्रैफिक की स्थिति में छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में:
- 10वीं के लिए: CG10 (स्पेस) रोल नंबर
- 12वीं के लिए: CG12 (स्पेस) रोल नंबर
टाइप कर 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही समय में छात्रों को उनके अंक सहित परिणाम मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।
हर साल बेटियों का प्रदर्शन बेहतर
पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो लड़कियों का प्रदर्शन लगातार लड़कों से बेहतर रहा है।
- वर्ष 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 83.72% जबकि लड़कों का 76.91% रहा।
- वर्ष 2024 में भी यही रुझान देखने को मिला।
- वर्ष 2023 में लड़कियों का पास प्रतिशत करीब 83.64% से 83.84% के बीच रहा, जबकि लड़कों का 75.36% दर्ज किया गया।
- वर्ष 2022 में लड़कियों का परिणाम 81.15% और लड़कों का 77.03% रहा।
आंकड़े बताते हैं कि बीते कुछ वर्षों में लड़कियां लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगे रही हैं।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट की हार्ड कॉपी के लिए अपने-अपने स्कूल से संपर्क करें। (Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 )



