लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद: जिले के प्रसिद्ध घटारानी जंगल में तेंदूपत्ता लाने गए एक युवक पर मादा तेंदुए ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पहले फिंगेश्वर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद रेफर किया गया है।
यह भी पढ़े :- रायपुर पुलिस कमिश्नरी ‘वसूली कमिश्नरेट’ बन गई: कांग्रेस
डिप्टी रेंजर Manish Verma ने बताया कि घायल युवक की पहचान जमाही निवासी भीखम कमार के रूप में हुई है। युवक जंगल में तेंदूपत्ता के लिए रस्सी लेने गया था, तभी घात लगाए बैठी मादा तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ था, जिससे वह ज्यादा आक्रामक हो गया। हमले के दौरान युवक ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए से संघर्ष किया और किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।
घटना के बाद वन विभाग ने पूरे घटारानी क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से जंगल में जाने से पहले सतर्क रहने की अपील की है।



