नई दिल्ली/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की मौत को कभी भुलाया नहीं जा सकता और आतंकियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।
यह भी पढ़े :- सरकारी गेस्ट हाउस में शराबखोरी पर कार्रवाई, दो अधिकारियों का तबादला
प्रधानमंत्री ने कहा, “यह दुख और संकल्प की घड़ी है। पूरा देश एकजुट है और भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे नहीं झुकेगा।”
गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर यह इलाका उस दिन गोलियों और धमाकों की आवाज से दहल उठा था।
इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। आज एक साल बाद भी उस दर्दनाक घटना की यादें ताजा हैं। प्रधानमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।




