PM Modi Address To Nation : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को राष्ट्र को संबोधित (PM Modi Address To Nation) करते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर अपनी सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने का संकल्प अडिग है और इस रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- Language Bias Case : बच्चे को एडमिशन से रोका तो स्कूल पर गिरी गाज…₹1 लाख फाइन…मान्यता निलंबित…DEO का बड़ा एक्शन
महिलाओं से मांगी माफी
प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक पारित न हो पाने पर देश की माताओं, बहनों और बेटियों से माफी मांगी। उन्होंने कहा, “हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास नहीं हो सका, इसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं।”
विपक्ष पर गंभीर आरोप
पीएम मोदी ने विधेयक की विफलता के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर “स्वार्थ की राजनीति” करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने “नारी हित का प्रस्ताव गिरा दिया” और महिलाओं के सपनों को कुचल दिया। “नारी सब कुछ भूल सकती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती,” उन्होंने कहा। (PM Modi Address To Nation)
“नारी सम्मान पर चोट”
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दलों ने विधेयक के गिरने पर खुशी जताई, जो महिलाओं के आत्मसम्मान पर आघात है। उन्होंने कहा कि संसद में जो हुआ, वह केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि “नारी के स्वाभिमान पर चोट” थी।
‘परिवारवाद’ पर निशाना
पीएम मोदी ने परिवारवादी राजनीति पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसे दल नहीं चाहते कि उनके परिवार से बाहर की महिलाएं आगे बढ़ें। “महिलाओं के सशक्त होने से इन दलों के नेतृत्व को खतरा महसूस होता है,” उन्होंने कहा।
परिसीमन पर सफाई
प्रधानमंत्री ने परिसीमन को लेकर फैलाए जा रहे भ्रमों को खारिज करते हुए कहा कि इससे सभी राज्यों में सीटों का संतुलित विस्तार होता। उन्होंने कांग्रेस पर इस मुद्दे पर “झूठ फैलाने” का आरोप लगाया।
“आधी आबादी को हक दिलाने का संकल्प”
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विधेयक केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को समान अवसर देने का ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सही समय पर यह संकल्प जरूर पूरा होगा।
उन्होंने कहा, “यह लड़ाई सिर्फ एक बिल की नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने की है। हमारा इरादा अडिग है, और हम इसे पूरा करके रहेंगे।” (PM Modi Address To Nation)



