US-Iran War Ceasefire : अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में हुई अहम वार्ता बेनतीजा रही। करीब 15 घंटे चली मैराथन बातचीत के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने स्पष्ट किया कि दोनों पक्ष किसी भी समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं।
यह भी पढ़े :- गर्ल्स आईटीआई कॉलेज में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा
वेंस ने कहा, “यह अच्छी खबर नहीं है। कई मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया, इसलिए हम अमेरिका लौट रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि समझौता न होना अमेरिका से ज्यादा ईरान के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। (US-Iran War Ceasefire)
ईरान की प्रमुख मांगें
वार्ता के दौरान ईरान ने कई अहम शर्तें रखीं, जिनमें-
- सभी अमेरिकी प्रतिबंधों (प्राथमिक और माध्यमिक) को हटाना
- Hezbollah, इराक और यमन में सैन्य कार्रवाइयों को रोकना
- अमेरिका में फ्रीज की गई अरबों डॉलर की संपत्ति को तुरंत जारी करना
- Strait of Hormuz पर नियंत्रण और ट्रांजिट शुल्क का अधिकार
- शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के लिए यूरेनियम संवर्धन जारी रखने की अनुमति
Benjamin Netanyahu का बड़ा दावा
इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने दावा किया कि अमेरिका-इजरायल के संयुक्त अभियान में ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को काफी हद तक खत्म कर दिया गया है।
उन्होंने कहा, “हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहां ईरान के पास अब कोई सक्रिय संवर्धन सुविधा नहीं बची है।”
बढ़ सकता है तनाव
वार्ता विफल होने के बाद मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कूटनीतिक हल की उम्मीदों को झटका लगा है, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति और जटिल हो सकती है। (US-Iran War Ceasefire)



