Kharmas 2026 End Date : सनातन धर्म में खरमास की अवधि को अशुभ माना जाता है। इस दौरान विवाह, सगाई, मुंडन, नामकरण और गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। खरमास तब लगता है जब सूर्य देव गुरु की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं, जिससे सूर्य और गुरु के प्रभाव में कमी मानी जाती है।
यह भी पढ़े :- जल संरक्षण और वृक्षारोपण को दें गति: राज्यपाल रमेन डेका के निर्देश
इस समय खरमास चल रहा है, जिसकी समाप्ति अप्रैल माह में होने जा रही है। मान्यता के अनुसार, मांगलिक कार्यों में सूर्य और गुरु की शुभ स्थिति बेहद महत्वपूर्ण होती है, इसलिए इस अवधि में विवाह जैसे कार्यक्रम स्थगित कर दिए जाते हैं। (Kharmas 2026 End Date)
14 अप्रैल को होगा खरमास का समापन
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश किए थे। अब 14 अप्रैल 2026 को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त (Kharmas 2026 End Date) हो जाएगा। इस दिन मेष संक्रांति का पर्व भी मनाया जाएगा।
15 अप्रैल से फिर शुरू होंगे मांगलिक कार्य
खरमास समाप्त होने के बाद 15 अप्रैल 2026 से विवाह सहित सभी शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।
अप्रैल 2026 के विवाह मुहूर्त
15 अप्रैल (बुधवार)
20 अप्रैल (सोमवार)
21 अप्रैल (मंगलवार)
25 अप्रैल (शनिवार)
26 अप्रैल (रविवार)
27 अप्रैल (सोमवार)
28 अप्रैल (मंगलवार)
29 अप्रैल (बुधवार)
शुभ मुहूर्त का महत्व
भारतीय परंपरा में विवाह को केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का पवित्र बंधन माना जाता है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए विवाह से दांपत्य जीवन सुखी और समृद्ध रहता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसकी सटीकता या पूर्णता की पुष्टि नहीं की जाती है।



