Shani Jayanti 2026: हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार शनिवार के दिन शनि जयंती पड़ने से इसका महत्व और बढ़ गया है। देशभर में श्रद्धालु शनिदेव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और कष्टों से मुक्ति की कामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :- ई-रिक्शा से नवा रायपुर कार्यालय पहुंचे नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिदेव, सूर्य देव और माता छाया के पुत्र हैं, जिन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। मान्यता है कि शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि जयंती के दिन सच्चे मन से पूजा करने पर जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और मानसिक शांति प्राप्त होती है।



