रायपुर। राजधानी आज एक अहम राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी करने जा रही है। एस. जयशंकर के आगमन को लेकर शहर में खासा उत्साह है। विदेश मंत्री आज Indian Institute of Management Raipur के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
यह भी पढ़े :- Thresher Machine Death : थ्रेसर मशीन में फंसा युवक…! शरीर के हुए कई टुकड़े…शव निकालने अस्पताल ले जाना पड़ा थ्रेसर
मिली जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर वे छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे। संस्थान के लिए यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में शुमार IIM रायपुर के विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद विदेश मंत्री का दौरा संक्षिप्त रहेगा और वे आज ही दोपहर 2 बजे की फ्लाइट से वापस रवाना होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और संस्थान स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



