रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी के नेतृत्व में युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने आज विजय शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े :- नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 282 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि बस्तर संभाग के प्रभारी मंत्री के रूप में विजय शर्मा ने क्षेत्र में रहकर नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है।
युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अमन प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री विशाल पाण्डेय, अन्नू चटर्जी, पिंटू साहू, शंकर साहू, आशीष आहूजा, गुरमीत सिंह, राहुल राव, जितेंद्र साहू, भरत कुंडे, राजेश तांडी, खेमा सागर, विशाल शुक्ला, अनुराग साहू, शुभंकर द्विवेदी, राजन शर्मा, श्लोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



