नई दिल्ली। Aam Aadmi Party (AAP) ने अपने राज्यसभा सांसद Raghav Chadha के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें उच्च सदन में उपनेता के पद से हटा दिया है। साथ ही पार्टी ने उनके राज्यसभा में बोलने पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़े :- जनजातीय खेल प्रतिभा: हमारा राष्ट्रीय गौरव
पार्टी ने उनकी जगह सांसद Ashok Mittal को राज्यसभा में नया उपनेता नियुक्त किया है। इस संबंध में गुरुवार (2 अप्रैल) को राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर औपचारिक सूचना दी गई।
सूत्रों के अनुसार, AAP ने सचिवालय से यह भी अनुरोध किया है कि राघव चड्ढा को सदन में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए।
इससे पहले पार्टी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची से भी राघव चड्ढा का नाम हटा दिया था।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन फैसलों से खासकर पंजाब में सत्तारूढ़ AAP के भीतर अंदरूनी खींचतान के संकेत मिल रहे हैं।



