रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में धान भंडारण और कथित तौर पर चूहों द्वारा धान खाए जाने का मामला जोरदार तरीके से उठा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कवर्धा जिले में कथित रूप से 62 करोड़ रुपये का धान चूहे खा गए, जो गंभीर जांच का विषय है।
सदन में कांग्रेस विधायक राघवेंद्र ने अवैध धान और धान को भूसा बताकर बेचने के मामले को उठाया। वहीं विधायक उमेश पटेल ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि यह “मुसवा” (चूहा) आखिर इतना बड़ा कैसे हो गया, कहां से आता है और कहां बैठता है—कहीं यह मंत्रालय में तो नहीं बैठता। उन्होंने कहा कि इस “मुसवा” को भी न्याय दिलाने की जरूरत है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार की धान नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीति बदलने से प्रदेश को करीब 4,600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में “मुसवा” इतना प्रभावशाली हो गया है कि धान तक खा जा रहा है और इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
मामले पर जवाब देते हुए खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि प्रदेश में 25 लाख किसानों से धान खरीदी की गई है और कुल 149 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन हुआ है। इसके बदले किसानों को करीब 46,277 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की चिंता करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है।
मंत्री ने कहा कि फिलहाल 67 हजार टन धान संग्रहण केंद्रों में सुरक्षित रखा गया है और चूहों द्वारा धान खाए जाने की बात पूरी तरह गलत है। उन्होंने बताया कि मामले में 78 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि राइस मिलों के पास धान शेष नहीं है और चावल जमा करने की प्रक्रिया राइस मिलरों द्वारा की जा रही है।
हालांकि विपक्ष मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ और स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग पर अड़ा रहा। सभापति ने स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य घोषित कर दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए सदन के गर्भगृह (वेल) में पहुंच गए। हंगामे के बीच कांग्रेस के सभी विधायक स्वमेव निलंबित हो गए।
‘चूहे धान खा गए’ मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, स्थगन प्रस्ताव खारिज होते ही कांग्रेस विधायक गर्भगृह में पहुंचे, स्वमेव निलंबित
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


