WI vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 37वें मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और इटली क्रिकेट टीम आमने-सामने हैं। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेले जा रहे इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। अब इटली को जीत के लिए 166 रनों की दरकार है।
वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। पारी का आगाज करने उतरे ब्रैंडन किंग और कप्तान शाई होप में से किंग दूसरे ओवर में 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शिमरोन हेटमायर भी 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती दो झटकों के बाद कप्तान होप ने जिम्मेदारी संभाली और टीम को संभलने का मौका दिया।
शाई होप ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 46 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। उनके अलावा रोस्टन चेस और शेरफेन रदरफोर्ड ने 24-24 रनों का योगदान दिया, जिससे टीम का स्कोर 165 तक पहुंच सका।
इटली की ओर से बेन मैनेंटी और क्रिशन कलुगामागे ने 2-2 विकेट हासिल किए। मैनेंटी ने 4 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि कलुगामागे ने 4 ओवर में 25 रन खर्च कर दो सफलताएं अर्जित कीं। थॉमस ड्रका और अली हसन को भी एक-एक विकेट मिला।



