सुकमा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बस्तर प्रवास से पहले सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जहां सुकमा जिले में 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 76 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
बता दें कि, सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने SLR, AK-47, BGL लॉन्चर समेत अन्य ऑटोमेटिक हथियार भी सुरक्षा बलों को सौंपे। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली क्षेत्र की कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।
यह आत्मसमर्पण बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सुकमा एसपी किरण चव्हाण एवं सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित के समक्ष किया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने इसे नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार दबाव के चलते नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं।



