रायपुर। धान खरीदी को लेकर प्रदेश में जारी विवाद पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन होने के कारण प्रदर्शन कर रही है और उनका धर्म ही विरोध करना है।
नारायणपुर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में सीएम ने बताया कि आज धान खरीदी की अंतिम तारीख है और खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ दो दिन पहले समीक्षा की गई थी और किसानों का धान समय पर खरीदने तथा टोकन वितरण में कोई देरी न होने के निर्देश दिए गए हैं।
भूमि संबंधी गाइडलाइन में किए गए संशोधनों पर सीएम साय ने कहा कि सुझाव मांगे गए हैं और इस पर कार्यवाही जारी है।
साथ ही, निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्ड से इलाज न करने के ऐलान पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी बकाया राशि किसानों को समय पर जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री नारायणपुर में दो दिन के प्रवास पर रहेंगे। उनके साथ राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान 361 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।



