रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र के छपोरा गांव में एक हत्या का मामला सामने आया है। खेत में अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ पाया गया, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि शव को जलाने की भी कोशिश की गई थी।
यह भी पढ़े :- फर्जी फर्मों का रैकेट बेनकाब, 48 करोड़ के कागजी इनवाइस से 9 करोड़ की जीएसटी चोरी
सूत्रों के अनुसार, मृतक के सिर और पीठ पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उस पर घातक हमले किए गए। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस और फॉरेंसिक लैब (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को सुरक्षित किया।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। आसपास के ग्रामीणों और खेत में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारण और आरोपी की पहचान पर काम किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।



