रायपुर : बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा बेहद चिंताजनक है। ऐसा नहीं होना चाहिए और इस पर पूरा देश चिंता करता है।
यह भी पढ़े :- ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक की पिटाई, अहाता संचालक ने साथियों संग पाइप-डंडों से किया हमला
कांग्रेस द्वारा कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने और गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग पर मुख्यमंत्री साय ने पलटवार किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति क्या है, यह पूरा देश जानता है। छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस बौखलाहट में है। कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है, उसके पास न तो कोई तथ्य हैं और न ही कोई ठोस तर्क। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उलूल-जुलूल मुद्दे उठा रही है और उनकी बातों में कोई दम नहीं है।



