बालोद। जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा के वार्ड 2 में पूर्व पार्षद संगीता साहू और उनके परिवार द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्के मकान का निर्माण किया जा रहा है। यह जमीन राजस्व रिकॉर्ड में खसरा नंबर 500 पर दर्ज है और इसका क्षेत्रफल 0.12 हेक्टेयर है।
मुख्यमंत्री साय से पंजाब मंत्रियों ने की सौजन्य मुलाकात
वार्ड के नागरिकों की शिकायत पर तहसीलदार ने निर्माण कार्य के खिलाफ स्थगन आदेश जारी कर राजस्व निरीक्षक और पटवारी को मौका निरीक्षण के लिए भेजा। जांच में अतिक्रमण की शिकायत सही पाई गई और संगीता साहू को नोटिस जारी कर 25 अक्टूबर को तहसील न्यायालय में पेश होने को कहा गया।

स्थगन आदेश के बावजूद पूर्व पार्षद और उनके परिवार द्वारा अवैध निर्माण जारी है, जिससे स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है और शासन-प्रशासन की कार्रवाई न होने पर सवाल उठ रहे हैं।



