Author: Shubhra RNN
रायपुर, 02 मार्च। Jaggi Murder Case : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में आज गुरुवार को अहम मोड़ आने जा रहा है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में इस मामले की अंतिम सुनवाई के लिए स्पेशल डिवीजन बेंच गठित की गई है, जिसमें चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद वर्मा शामिल हैं। इस हाई-प्रोफाइल केस में अब सबकी निगाहें केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की करीब 11 हजार पन्नों की जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फिर खुला केस यह मामला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दोबारा हाईकोर्ट में खोला गया है। पहले हुई सुनवाई में…
रायपुर, 01 मार्च। TI-SI Transfers in CG : पुलिस मुख्यालय ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में 29 थाना प्रभारी (TI) और 1 सब-इंस्पेक्टर (SI) शामिल हैं।
नई दिल्ली, 01 मार्च। Rural Development : केंद्र सरकार ने पंद्रहवें वित्त आयोग (XV-FC) के तहत आठ राज्यों को 2,461 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान जारी किया है। इस फंडिंग का उद्देश्य ग्रामीण स्थानीय निकायों (पंचायती राज संस्थाओं) को मजबूत करना और बुनियादी सेवाओं को बेहतर बनाना है। इन राज्यों को मिला लाभ इस अनुदान से छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और त्रिपुरा के ग्रामीण निकायों को सीधा फायदा मिलेगा। छत्तीसगढ़ को कितना मिला? छत्तीसगढ़ को वित्त वर्ष 2025-26 के तहत ₹347.89 करोड़ (दूसरी किस्त – बद्ध अनुदान), ₹12.04 करोड़ (पहली किस्त का रोका गया…
कोरबा, 01 मार्च। Brutality : जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर पर बीमार पड़ी महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घर में अकेली थी पीड़िता जानकारी के अनुसार, पीड़िता पिछले एक साल से पीलिया से ग्रसित है और एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के वक्त वह घर में खाट पर लेटी हुई थी। उसका पति काम पर गया हुआ था, जबकि दो…
रायपुर, 01 अप्रैल। Double Murder : राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। विधानसभा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता ने घर में ही दोनों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। इस डबल मर्डर…
रायपुर, 01 अप्रैल। Excise Dept Alert : छत्तीसगढ़ में भांग की थोक दुकानों के लाइसेंस के लिए आबकारी विभाग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए इच्छुक आवेदक 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक (अवकाश दिवसों को छोड़कर) कार्यालयीन समय में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आबकारी आयुक्त कार्यालय, जीएसटी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में जमा करना अनिवार्य होगा। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आवेदकों का चयन 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे मैन्युअल लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा।…
रायपुर, 01 अप्रैल। Debate on Naxalism : छत्तीसगढ़ की सियासत में नक्सलवाद के मुद्दे पर बयानबाजी तेज होती जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री को लगातार डिबेट की चुनौती दिए जाने पर अब सांसद संतोष पांडेय ने कड़ा पलटवार किया है। संतोष पांडेय ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी को भी घेरते हुए कहा कि, जब लोकसभा में नक्सलवाद जैसे गंभीर विषय पर चर्चा हो रही थी, तब वे सदन में मौजूद नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे से ‘पलायन’ किया। सांसद पांडेय ने कहा कि एक तरफ भूपेश बघेल…
रायपुर, 01 अप्रैल। D.Ed Abhyarthi : छत्तीसगढ़ में 2300 चयनित डीएड अभ्यर्थियों का संघर्ष अब 98वें दिन में प्रवेश कर चुका है। यह आंदोलन केवल नौकरी की मांग नहीं, बल्कि न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई बन चुका है। आज आंदोलन ने अत्यंत भावुक और गंभीर रूप ले लिया, जब अभ्यर्थियों ने तूता धरना स्थल के पीछे स्थित तालाब में जल समाधि लेने का प्रयास किया। यह दृश्य मार्मिक था, जिसमें अपने हक के लिए युवाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में उतरकर सरकार से गुहार लगाई। अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से…
दुर्ग/भिलाई, 01 अप्रैल। Industrial Accident : छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र भिलाई में मंगलवार शाम एक बड़ा औद्योगिक हादसा होते-होते टल गया। हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केएसएस हाइड्रोकार्बन फैक्ट्री में पिच ऑयल की लोडिंग के दौरान अचानक पाइपलाइन फट गई, जिससे गर्म केमिकल बाहर फैल गया और हवा में मिलते ही घना जहरीला धुआं उठने लगा। घटना के बाद पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार फैल गया, जिससे आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूरों और स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। कई बच्चों को उल्टियां होने की भी सूचना मिली। दमकल टीम देर से पहुंची, सायरन…
नई दिल्ली, 01 अप्रैल। Rule Change : देश में नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही आज से कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर रेल टिकट, टोल टैक्स, बैंकिंग और इनकम टैक्स तक, कुल 15 अहम नियमों में बदलाव किए गए हैं। रसोई और सफर महंगा सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹218 तक की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹2078.50 और चेन्नई में ₹2246.50 हो गई है। इससे होटल और…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
