Author: RAJ
बिलासपुर। न्यायधानी में स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, ई-मेल में आई इस धमकी से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और साइबर टीम मौके पर पहुंची।पुलिस कप्तान की मौजूदगी में कोर्ट भवन, पार्किंग, प्रवेश द्वार और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, फिर भी एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रवेश पर सघन जांच की जा रही है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस साइबर सेल के माध्यम…
रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 08 निवासी अभिषेक विश्वकर्मा (20 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। नारियल छीलने वाले चाकू से रेता गला? परिजनों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना कल रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अभिषेक ने नारियल छीलने वाले बड़े धारदार चाकू से अपने गले को खुद ही रेत लिया। हालांकि, घटनास्थल का नजारा कुछ और ही कहानी बयां कर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा जोरदार ढंग से उठा। भाजपा विधायकों ने प्रशासन को बताया विफल अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक ने प्रदेश में बढ़ती अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर चिंता जताई। अजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी रायपुर में कई स्थानों पर आसानी से नशीले पदार्थ उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में एक पुलिस आरक्षक के पकड़े जाने से स्थिति की गंभीरता स्पष्ट…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) का असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव की…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई मैदान में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ-साथ व्यापार एवं उद्योग के लिए भी अनुकूल वातावरण बना है, जिसका परिणाम है कि व्यापारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि राज्य में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट…
आरोपियों को बचाने का काम कर रही है छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रियंका शुक्ला सरकार के संरक्षण में लिंग आधारिक भेदभाव, बच्चों को अदला बदली चल रहा है खेल इमरान खान, नेता आम आदमी पार्टी रायपुर। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने आयोजित प्रेस वार्ता में 2 वर्ष पूर्व रायपुर के माता लक्ष्मी नर्सिंग होम पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में नवजात बच्चे की अदला बदली पर कहा कि मामले में 2025 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी फरवरी 2025 में जब मीडिया का दबाव पड़ा तब जाकर मामले में पहलाजानी टेस्ट…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण और उससे जुड़ी जानकारी में विसंगतियों को लेकर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने अधिकारियों द्वारा गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पहले 26, फिर 21 – आखिर सही आंकड़ा कौन सा? डॉ. चरणदास महंत ने सदन में कहा कि एसटीपी की संख्या को लेकर दो बार संशोधित उत्तर भेजे गए। पहले जवाब में 26 एसटीपी बताए गए। बाद में संशोधित उत्तर में संख्या 21 कर दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सही आंकड़ा कौन सा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के वितरण को लेकर सदन में तीखी बहस छिड़ गई। कांग्रेस विधायकों ने फंड के उपयोग में पारदर्शिता की कमी और कलेक्टरों द्वारा कथित पक्षपात का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। जांजगीर-चांपा के फंड पर सवाल कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने जांजगीर-चांपा जिला में सीएसआर फंड के उपयोग पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि फंड वितरण में पारदर्शिता नहीं है। जनप्रतिनिधियों की अनुशंसाओं का पालन नहीं हो रहा। कलेक्टर अपनी मर्जी से राशि आवंटित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों…
रायपुर :- राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026’ का आज गरिमामय समापन हुआ। इस समारोह में केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों सहित व्यापारिक जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। एक्सपो के अंतिम दिन भारी तादाद में भीड़ उमड़ी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्सपो की सफलता के लिए ‘कैट’ (CAIT) का आभार जताते हुए कहा कि इस आयोजन से जनता को एक ही छत के नीचे खरीदारी में काफी आसानी हुई।…
मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान अवधेश गुरुवचन (28 वर्ष) एवं मोनू उर्फ अखिलेश गुरुवचन, दोनों निवासी रामानुजनगर तथा श्याम सिंह गोंड (45 वर्ष) निवासी ग्राम घाघरा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों ग्राम घाघरा से एक ही मोटरसाइकिल पर किसी कार्य से निकले थे। काफी देर तक गंतव्य पर नहीं पहुंचने…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
