Author: RAJ
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कांकेर जेल में आदिवासी नेता की मौत का मामला गूंजा। विपक्ष इसे साजिश बताते हुए इसकी जांच सदन की कमेटी से कराने की मांग की। इसके लिए गृहमंत्री तैयार नहीं हुए जिससे असंतुष्ट होकर सभी कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया। बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के भूपेश बघेल ने साल भर में प्रदेश के जेलों में बंदियों की मौतों की जानकारी मांगी। उन्होंने विशेष रूप से कांकेर जेल में आदिवासी नेता जीवन ठाकुर और कवर्धा जेल में बंद पंकज साहू की…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार सुबह एक बार फिर जबरदस्त मुठभेड़ हुई। थाना जांगला क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रावती नदी के किनारे हुए इस संघर्ष में जवानों ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रावती नदी के तटीय इलाकों में बड़ी संख्या में माओवादी मौजूद हैं। इस इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। आज सुबह जैसे ही टीम अभियान क्षेत्र में पहुँची, नक्सलियों ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक गलियारे में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्य शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, उनकी यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। जारी आदेश क्रमांक एफ 1-2/2004/23 के तहत, गणेश शंकर मिश्रा को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने स्पष्ट किया है कि उनकी नियुक्ति की सेवा शर्तें और अन्य भत्ते पृथक से जारी किए जाएंगे। बता दें कि गणेश शंकर मिश्रा का लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन शून्यकाल में धान खरीदी का मुद्दा इतना गरमाया कि पूरा सदन हंगामे की चपेट में आ गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सरकार की धान खरीदी नीति को पूरी तरह फेल करार देते हुए विस्तृत चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया, लेकिन सभापति ने इसे अग्राह्य घोषित कर दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की और गर्भगृह (वेल) में पहुंचकर सदन से स्वेच्छा से निलंबित हो गए। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा, “सरकार की धान खरीदी नीति पूरी तरह फेल रही है। किसानों को पहले…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश की जेलों में हुई मौतों का मुद्दा जोर-शोर से उठा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार को घेरते हुए कस्टोडियल डेथ, जेलों में भीड़भाड़ और बढ़ते अपराधों पर कई तीखे सवाल दागे। जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक 66 बंदियों की मौत पूर्व मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री व गृह विभाग संभाल रहे विजय शर्मा से पूछा कि 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 तक राज्य की जेलों में कितनी अस्वाभाविक मौतें हुईं और क्या सभी मामलों में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार न्यायिक जांच…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रदेश में बढ़ती ड्रग तस्करी के मुद्दे पर चर्चा के दौरान राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया। प्रश्नकाल में बहुचर्चित कथित ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम गूंजते ही सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सूची से नाम क्यों गायब? पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार से सवाल किया कि ड्रग तस्करी से जुड़े आरोपियों की सूची में नव्या मलिक का नाम क्यों शामिल नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रश्न के लिखित उत्तर में उपलब्ध कराई गई जानकारी में उक्त नाम नहीं है। भूपेश बघेल ने सदन में कहा, आखिर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन आज अहम रहने वाला है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी, जिसमें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। प्रश्नकाल के बाद पटल पर रखे जाएंगे दस्तावेज प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों और प्रतिवेदनों को सदन के पटल पर रखेंगे। साथ ही ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के जरिए जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। विधायक सुनील सोनी और अंबिका मरकाम अलग-अलग विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।…
रायपुर। प्रशासनिक पारदर्शिता, शोध सुविधा एवं ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रायपुर में प्रशासनिक एवं ऐतिहासिक प्रोजेक्ट दस्तावेज ग्रंथालय की स्थापना की गई है। यह पहल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में की गई है। इस पहल के अंतर्गत अविभाजित मध्यप्रदेश काल के ऐतिहासिक नियम-कानून, अधिनियम, विधानसभा एवं विधान परिषद की कार्यवाहियों सहित अन्य महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेजों का सुव्यवस्थित संकलन किया गया है। अब तक 1062 से अधिक पुस्तकों एवं अभिलेखों का संग्रह किया जा चुका है। इनमें वर्ष 1911 से 1971 तक की जनगणना से संबंधित पुस्तकें तथा प्रशासनिक, विधायी…
जिले में असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त युवक को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 3 माह के लिए किया जिला बदर
रायपुर- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायपुर डॉ. गौरव सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(ख) के तहत राजा राजपूत पिता प्यारे लाल राजपूत उम्र 25 वर्ष साकिन बुद्ध चौक, रामनगर थाना गुढियारी, रायपुर को जिले की सीमाओं से निष्कासित जिला बदर करने का आदेश जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनावेदक के विरूद्ध उसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई जो बेअसर रही। अनावेदक निरंतर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने में आम जनता में उसके अपराधिक कृत्य को लेकर आतंक व असुरक्षा की भावना फैली हुई थी। अनावेदक की अपराधिक…
अधिकारी आमजन से सम्मान पूर्वक व्यवहार करें और नियमानुसार ही करारोपण करें महापौर ने अधिनियम अंतर्गत 12 ए में पंजीकृत निजी स्कूलो को संपत्तिकर से नियमानुसार छुट देने एवं स्वविवरणी निजी स्कूलो से 3 दिनो में भरवाकर देय संपत्तिकर एवं अन्य करों की नियमानुसार वसूली करने दिये निर्देश रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत निजी स्कूलो के संचालकगण नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे से मिले एवं संपत्तिकर में छुट देने का उनसे अनुरोध किया। महापौर को अधिकारियों ने जानकारी दी कि अधिनियम अंतर्गत नियम 12 ए में पंजीकृत निजी स्कूलो को संपत्तिकर में नियमानुसार…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.