Author: RAJ
CG News : रायपुर। थाना खमतराई पुलिस को गौवंश तस्करी के मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपियों में उमेश दावड़े (नागपुर, महाराष्ट्र) और विकास तिवारी (सतना, मध्यप्रदेश) शामिल हैं। दोनों आरोपी 1 नवंबर 2025 को पकड़े गए 24 गौवंश तस्करी प्रकरण के मुख्य आरोपी हैं। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रिंस सिंह परमार (26 वर्ष), निवासी कैलाश नगर बीरगांव ने पुलिस को सूचना दी थी कि ट्रक क्रमांक CG 04 JD 9815 में भारी मात्रा में गौवंश की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने रावाभाठा मेटल पार्क धनेली…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में लॉजिस्टिक्स सेक्टर ने आज एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार किया है। नवा रायपुर स्थित मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP) से कुल 12,000 मीट्रिक टन कॉपर कॉन्सन्ट्रेट का पहला निर्यात कंसाइनमेंट चीन के लिए रवाना किया गया। इस श्रृंखला की पहली खेप 2,200 मीट्रिक टन की रही, जिसे विशाखापट्टनम पोर्ट के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजा जाएगा। मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क अत्याधुनिक कार्गो हैंडलिंग सिस्टम, रेल कनेक्टिविटी और मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन से सुसज्जित है। यह सुविधा मध्य भारत के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को वैश्विक स्तर तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रही है। राज्य के…
CG Breaking : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है। इस तरह मामले में अब तक कुल 276.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। ईडी के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने 10 नवंबर को पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत यह कार्रवाई की। कुर्क की गई संपत्तियों में 364 आवासीय भूखंड और कृषि भूमि सहित 59.96 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्तियां, जबकि 1.24 करोड़ रुपए…
KKR : नई दिल्ली। कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने IPL 2026 में चौथी बार चैंपियन बनने की मजबूत दावेदारी पेश करते हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉटसन को सहायक कोच नियुक्त किया है। 59 टेस्ट, 190 वनडे और 58 T20I में 10,000+ रन व 280+ विकेट लेने वाले वॉटसन 2007 और 2015 वनडे वर्ल्ड कप विजेता रहे हैं। IPL में 12 साल (2008-2020) खेलते हुए 145 मैचों में चार शतक ठोके। हेड कोच अभिषेक नायर के साथ वॉटसन की जोड़ी KKR को नई रणनीति और T20 विशेषज्ञता देने वाली है। KKR के CEO वेंकी मैसूर ने उत्साह जताते हुए कहा, “शेन वॉटसन…
Bihar Election 2025 : पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों से पहले पटना जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता (MCC) को 16 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है, जिसके तहत किसी भी प्रकार के विजय जुलूस, राजनीतिक सभा, रैली, प्रदर्शन, धरना या डीजे-साउंड सिस्टम के उपयोग पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। जिला दंडाधिकारी (DM) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है, जिसमें मतगणना के दिन या उसके बाद किसी भी तरह की भीड़भाड़…
Sunny Deol : मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर उनके बेटे और सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों काफी चिंतित हैं। हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से धर्मेंद्र को डिस्चार्ज किया गया है, लेकिन उनका इलाज अब भी घर पर डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। इस बीच धर्मेंद्र के घर के बाहर मीडिया और फैंस की भीड़ लगी हुई है, जिससे परेशान होकर सनी देओल का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सनी देओल अपने पिता के घर के बाहर खड़े पैपराजी पर भड़कते हुए नजर…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए किसानों की सुविधा और धान विक्रय प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ का शुभारंभ किया है। इस एप के माध्यम से किसान घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे समितियों में लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी। यह मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। किसानों को सर्वप्रथम आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद किसान प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से टोकन के लिए आवेदन कर…
CG News : रायपुर। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ को तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के लिए विजेता घोषित किया गया है। राज्य के राजनांदगांव जिले को पूर्वी जोन में सर्वश्रेष्ठ जिला, कांकेर जिले की डूमरपानी ग्राम पंचायत को श्रेष्ठ ग्राम पंचायत श्रेणी में तीसरा स्थान और रायपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों का वितरण समारोह 18 नवंबर 2025 को प्रातः 11:30…
CG News: रायपुर। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 13 नवंबर गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सीधे प्रदेशवासियों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदन संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निपटाए जाएँ, ताकि जनता को समय पर समाधान मिल सके। राज्य सरकार के इस जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। मुख्यमंत्री साय की यह पहल उनके जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और…
CG News : रायपुर। बीजापुर जिला अस्पताल में नेत्र आपरेशन के बाद कुछ मरीजों में जटिलता उत्पन्न होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर कदम उठाया है। आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला ने इस प्रकरण की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस जांच समिति में राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निधि अत्रिवाल, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग डॉ. महेश साण्डिया और नेत्र सर्जन जिला चिकित्सालय जगदलपुर डॉ. सरिता थॉमस को शामिल किया गया है। समिति को निर्देश दिया गया है कि वह तीन दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.