Author: RAJ
IND vs SA 1st Test, Day 2 Live Score: कोलकाता। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन टी-ब्रेक से पहले ही भारत की पहली पारी 189 रनों पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका की पहली पारी 159 रनों पर खत्म होने के बाद टीम इंडिया को सिर्फ 30 रनों की मामूली बढ़त मिली। कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण बैटिंग के लिए नहीं लौट सके, जिससे भारत को 9 विकेट पर पारी घोषित करनी पड़ी। BCCI ने अपडेट देते हुए कहा कि गिल की गर्दन में ऐंठन है और मेडिकल टीम उनकी निगरानी…
मुंबई। बॉलीवुड में खुशियों की बाढ़ आ गई है। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी की चौथी सालगिरह के खास मौके पर बेटी को जन्म दिया। पत्रलेखा ने आज सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। इस खुशखबरी को राजकुमार ने सोशल मीडिया पर एक प्यारे पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा किया, जिस पर बधाइयों की बौछार हो रही है। कपल ने जुलाई में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, और अब यह पल उनके लिए दोगुनी खुशी लेकर आया है। राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हम…
IND vs SA 1st Test, Day 2: कोलकाता : ईडन गार्डन्स में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जोर-शोर से चल रहा है। पहले दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 159 रन पर समेट दिया था, जिसमें जसप्रीत बुमराह ने 16वां फाइव-विकेट हॉल लिया। आज दूसरे दिन भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 187/8 (61 ओवर) का स्कोर बना लिया है, जो दक्षिण अफ्रीका से 28 रनों की बढ़त है। अक्सर पटेल 15* और जसप्रीत बुमराह 0* पर नाबाद हैं। मार्को जानसेन ने कुलदीप यादव (8) को आउट कर भारत को…
Bihar Election 2025 : पटना/नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जैसे ही पीएम मोदी मुख्यालय पहुंचे, उन्होंने बिहारी अंदाज में गमछा लहराकर उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार जताया। पीएम ने कहा कि यह जीत बिहार के लोगों की है और इस जनादेश ने एनडीए को नए संकल्प और काम करने की शक्ति प्रदान की है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज और कट्टा सरकार की नकारात्मक छवि को धता देते हुए विकास और सुशासन को चुना…
Bihar Assembly Elections 2025: रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत पर छत्तीसगढ़ भाजपा में उत्साह का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, साथ ही अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव परिणामों को बिहार की जनता द्वारा सुशासन और विकास पर विश्वास जताने का ऐतिहासिक जनादेश बताया। सुशासन, विकास और सौहार्द्रता पर बिहार की जनता ने अपनी मुहर लगाई है : देव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपानीत एनडीए की शानदार जीत को बिहार के सुशासन मॉडल की ऐतिहासिक जीत कहा है। बिहार के…
रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार की जनता को इस जनादेश के लिए धन्यवाद दिया है। सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार का यह जनादेश लोकतंत्र और सुशासन की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने इस बार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अन्य सभी चुनावों से भी बड़ी जीत देकर चुना है। सीएम साय ने आगे कहा कि अक्सर सत्ता में रहने के बाद सत्ताधारी दल को ‘एंटी-इंकम्बेंसी’ का सामना करना…
रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस 2025 के अवसर पर आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान (एनआईबीएसएम), रायपुर ने महिला आदिवासी किसानों के लिए जैव-संसाधन केंद्रों (बीआरसी) पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कुल 60 महिला किसानों ने भाग लिया, जो आईसीएआर-एनआईबीएसएम की टीएसपी (Tribal Sub Plan) और एससीएसपी (Scheduled Caste Sub Plan) परियोजना गाँवों से जुड़ी हुई थीं। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. पीके राय ने जैव-संसाधन केंद्रों की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये केंद्र पर्यावरण-अनुकूल खेती को बढ़ावा देने, खेती की लागत कम करने और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाने में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ पहली बार देश के सबसे बड़े पुलिस सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन आयोजित होगा। इसकी आधिकारिक पुष्टि गृह मंत्री विजय शर्मा ने की है। यह आयोजन राज्य के लिए न केवल प्रतिष्ठा का विषय है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के नए ब्लूप्रिंट का केंद्र भी बनने वाला है। तीन दिनों तक सुरक्षा पर मंथन — पीएम और गृह मंत्री देंगे दिशा उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। सम्मेलन के…
रायपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देना था। यूनिटी मार्च की शुरुआत शासकीय जे.आर. दानी शाला से हुई और यह कालीबाड़ी चौक, कोतवाली चौक, आजाद चौक, तात्यापारा, राठौर चौक, गुरुनानक चौक, स्टेशन रोड, फाफाडीह चौक, पीली बिल्डिंग, पाटीदार भवन होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल चौक, टिंबर मार्केट पर समाप्त हुई। प्रमुख चौकों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस पदयात्रा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक, महापौर, बीजेपी कार्यकर्ता, विद्यार्थी और…
रायपुर। बिहार चुनाव में एनडीए की संभावित जीत के रुझानों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा तंज कसते हुए कहा है कि “गिनती अभी पूरी नहीं हुई है, जो रिज़ल्ट दिख रहा है उसका ग्राउंड रिपोर्ट से कोई मेल नहीं है। इसका श्रेय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जाता है ऐसा करिश्मा सिर्फ निर्वाचन आयोग कर सकता है।” बघेल ने दावा किया कि बिहार में माहौल बदलाव का था। “अमित शाह की सभाओं में कुर्सियाँ खाली थीं। हरियाणा और महाराष्ट्र में जो हुआ, वही बिहार में दिख रहा है। बिना मैकेनिज्म के यह संभव नहीं है,” उन्होंने…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.