Author: RAJ

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मेकाहारा, रायपुर में बीजापुर नेत्रकांड के प्रभावित मरीजों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार पर कड़ा निशाना साधते हुए कहा कि गरीब जनता और आदिवासियों को स्वास्थ्य विभाग की खस्ताहाल व्यवस्था और नकली दवाओं की वजह से भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। बैज ने बताया कि मरीजों के ऑपरेशन के बाद इन्फेक्शन नकली ड्राप और दवाइयों के कारण हुआ है, जिससे प्रदेश में आंखों की रोशनी और लोगों की जान जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही…

Read More

नई दिल्ली/मुंबई: आईपीएल 2026 के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। रिटेन किए गए खिलाड़ी अगले सीजन में उसी टीम के लिए खेलेंगे, जिससे उन्होंने पिछला सीजन खेला था। आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर थी। इस बार पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेंशन ने सबको चौंका दिया। पंजाब किंग्स ने अपने इतिहास के विपरीत सबसे ज्यादा 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जबकि पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया और एक को ट्रेड किया। टीमवार रिटेन खिलाड़ियों…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सतनामी समाज को अपमानजनक शब्द कहने पर तखतपुर पुलिस ने कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को गिरफ्तार कर लिया है। कथावाचन के दौरान उन्होंने सतनामी समाज को मूर्ख और गाय काटने वाला समाज कहकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद मामला तेजी से भड़क गया। 11 नवंबर को तखतपुर के टिकरी पारा में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान दिए गए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में तखतपुर थाने पहुंचे और घेराव कर गिरफ्तारी की मांग की। समाज ने आरोप लगाया कि व्यासपीठ से…

Read More

रायपुर/बिलासपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले को विकास की नई सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने 329 करोड़ 77 लाख रूपए से अधिक की लागत वाले 47 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 309 करोड़ 95 लाख रूपए की लागत से 42 कार्यों का शिलान्यास और 19 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल था। मुख्यमंत्री साय ने कोनी में 11 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से निर्मित नवीन संभागीय आयुक्त कार्यालय का लोकार्पण किया। इसी क्रम…

Read More

रायपुर/जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्हें जनजातीय समाज के प्रमुखों द्वारा पारंपरिक सिहाड़ी माला, पगड़ी और विशाल गजमाला भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री साय ने सिटी ग्राउंड में बस्तर की देवी मां दंतेश्वरी और भगवान बिरसा मुंडा के चित्रों सहित अन्य जनजातीय देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास और कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सीएम साय ने जनजातीय उत्थान…

Read More

रायपुर। राजधानी में जल्द होने जा रहे DG–IG कॉन्फ्रेंस को ध्यान में रखते हुए रायपुर पुलिस विभाग की अहम क्राइम समीक्षा बैठक C4 सभागार, कंट्रोल रूम में जारी है। इसमें शहर में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की जा रही है। बैठक में आईजी और एसएसपी अधिकारी सभी एएसपी, सीएसपी और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य फोकस हाल में बढ़े चाकूबाजी के मामलों पर है। पुलिस ऐसे हॉटस्पॉट इलाकों की पहचान कर रही है, जहां इन घटनाओं की आवृत्ति ज्यादा…

Read More

रायपुर/कोरबा : छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा कोरबा जिले के विकासखण्ड- पोंडी-उपरोड़ा के अंतर्गत लेपरा से पोंडी उपरोड़ा तक तान नदी के दायीं तट का कटाव रोकने के लिए बैंक प्रोटेक्शन कार्य हेतु 4 करोड़ 23 लाख 35 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना का कार्य पूर्ण कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता, मिनिमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी है। तान नदी कोरबा के आसपास बहने वाली हसदेव नदी की ही सहायक नदी है, जिसका नाम स्थानीय स्तर पर “तान” है। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के ताजा…

Read More

रायपुर। तेलंगाना में नक्सल मोर्चे पर बड़ा विकास सामने आया है। सूचनाओं के मुताबिक तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रमुख लीडर कोय्यादी संबय्या उर्फ आजाद समेत कुल 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि इस सरेंडर की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। आजाद दोनों राज्यों छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में लंबे समय से सक्रिय रहा है, और उस पर 40 लाख रुपए से अधिक का इनाम घोषित है। माओवादी संगठन में वह कई दशकों से रणनीतिक निर्णय लेने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल रहा है। सरेंडर करने वालों में तकनीकी टीम इंचार्ज अब्बास नारायण उर्फ रमेश भी शामिल…

Read More

रायपुर। लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नियंत्रण और संचालन अधिकार छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) को सौंप दिया गया है। इस फैसले के साथ अब स्टेडियम का प्रबंधन, रखरखाव और विकास कार्य पूरी तरह संघ की ज़िम्मेदारी होगा। इससे माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में रायपुर में इंटरनेशनल मैच, टी-20 और आईपीएल मुकाबलों की मेज़बानी फिर से शुरू हो सकेगी। सरकार ने तय किए तीन तरह के शुल्क स्टेडियम की लीज के लिए सरकार ने तीन स्तरों पर शुल्क निर्धारित किए हैं– वार्षिक शुल्क: ₹1.50 करोड़ मैच शुल्क: प्रति आईपीएल…

Read More

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में ईवीएम में कथित गड़बड़ी के कांग्रेस के आरोपों पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता चुनाव में काम नहीं करते और हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हैं, लेकिन जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया। कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई, फिर भी नेता प्रतिपक्ष बने बैठे हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी सोचना चाहिए कि उन्होंने संस्थाओं को बर्बाद और बदनाम किया। जहां कांग्रेस की जीत हुई, वहां ईवीएम ठीक कैसे हो गई? धान खरीदी पर शर्मा ने बताया कि इस बार…

Read More