Author: RAJ

Bilsapur News: छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे सख्त हो गया है. अब रेलवे अभियान चलाकर ऐसे लोगों को पकड़कर जुर्माना वसूल रहा है. हाल ही में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने टिकट चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान 634 मामले पकड़े गए और 3 लाख से ज्यादा रुपए का जुर्माना वसूला गया है. रेलवे का सख्त अभियान टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने, बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने और यात्रियों को रेलवे नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से…

Read More

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में किसान से लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद उन्हें जेल भी भेज दिया गया है. पुलिस के इस एक्शन को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसे ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ का हिस्सा बताया है. MLA बालेश्वर साहू को भेजा गया जेल किसान से लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 9…

Read More

CG News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने VB-GRAM-G विधेयक के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान के तहत आज जिला स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी. इस विधेयक को लेकर कांग्रेस चरणबद्ध कार्यक्रम और प्रदर्शन करने वाली है, जिसके बारे में खुद छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने जानकारी दी थी. आज जिला स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान के तहत आज 10 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर DCC कार्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इसके जरिए अभियान का औपचारिक शुभारंभ होगा. बता दें कि कांग्रेस 10 जनवरी से 26 फरवरी 2026 तक कांग्रेस ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’…

Read More

MP Train Late: भीषण सर्दी के साथ-साथ कोहरे की मार लोगों को झेलना पड़ रहा है. खराब मौसम और धुंध-कोहरे की वजह से ट्रेन यातायात प्रभावित हो रहा है. इस महीने लगातार तीसरे दिन यही स्थिति रही. भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. इस वजह से यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लो बिजिविलिटी के कारण यातायात प्रभावित ठंड के साथ ही कोहरा बढ़ने के कारण लो बिजिविलिटी होने की वजह ट्रेन यातायात प्रभावित हो रहा है. उत्तर भारत के कई जिलों के रेल सेक्शनों पर बिजिविलिटी कम है,…

Read More

Khelo MP Youth Games: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेलों का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है. सीएम मोहन यादव स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर यानी 12 जनवरी को खेलो एमपी यूथ गेम्स (Khelo MP Youth Games) का शुभारंभ करेंगे. खेल प्रतियोगिताएं 31 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री गेम्स के लोगो, मैस्कॉट, एंथम एवं आधिकारिक जर्सी का लोकार्पण करेंगे. दर्शक देख सकेंगे 4K वॉटर प्रोजेक्शन खेलो एमपी यूथ गेम्स के लॉन्चिंग इवेंट में देश में पहली बार दर्शक 4K वॉटर प्रोजेक्शन देख सकेंगे. देश में पहली बार किसी राज्य स्तरीय यूथ स्पोर्ट्स इवेंट…

Read More

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य सूचना आयोग में अहम नियुक्तियां की हैं. राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त का बनाया गया है. इसके साथ ही दो अन्य सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति की गई है. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. राज्यपाल द्वारा किया नियुक्त राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 15 की उपधारा (3) में दी गईं शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में राज्य मुख्य…

Read More

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. उत्तर भारत से लगातार आ रही बर्फीली और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे ठंड और शीतलहर का असर बढ़ेगा.

Read More

नई दिल्ली: आज 10 जनवरी, शनिवार के दिन सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,39,320 है. वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत प्रति किलो ₹2,48,900 है. यह जानकारी निवेशकों और गहनों के खरीदारों दोनों के लिए अहम है, क्योंकि कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर बाजार और शादी-ब्याह के सीजन पर पड़ सकता है. बहुत से लोग अब गहने खरीदने की योजना को कुछ समय के लिए टालने पर विचार कर रहे हैं, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में कुछ कमी आए. विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ने और…

Read More

नई दिल्ली: आज 10 शनिवार, शनिवार है. आज के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी हो चुके हैं. बता दें कि तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां दाम लाइव करती हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. अगर आप टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो यहां आप अपने शहर के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं. कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए,…

Read More

पंचांग : आज 10 जनवरी, 2026 शनिवार, के दिन माघ महीने की कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है. इस तिथि पर बड़े ऋषियों के साथ भगवान इंद्र का शासन है. हालांकि किसी भी तरह के शुभ कार्यों को इस दिन टालना चाहिए. जीवन में आ रही बाधाओं पर काबू पाने की योजना बनाने के लिए यह दिन अच्छा है. आज कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है. 10 जनवरी का पंचांग विक्रम संवत : 2082 मास : माघ पक्ष : कृष्ण पक्ष सप्तमी दिन : शनिवार तिथि : कृष्ण पक्ष सप्तमी योग : अतिगंड नक्षत्र : हस्त करण : बव चंद्र राशि…

Read More