Author: RAJ

बीजापुर।  राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति, तथा शांति, संवाद एवं विकास पर आधारित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज 12 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। जिसमें धारित हथियार सहित रूपये 54 लाख के 08 महिला कैडर और 04 पुरुष कैडर शामिल हैं, जिन्होंने सशस्त्र और हिंसक विचारधारा से स्वयं को अलग कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपनाया है । इन 12 कैडरों में डीव्हीसीएम -01, सदस्य बटालियन नम्बर 01,कंपनी नम्बर 02 – 02, पीपीसीएम-01, एसीएम -02, पार्टी सदस्य- 02, पीएलजीए सदस्य-04 शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा का…

Read More

रायपुर-  प्रदेश में आम नागरिकों को रजिस्ट्री एवं पंजीयन से जुड़ी सेवाएं सहज, सुलभ और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रजिस्ट्रीकरण अधिनियम–1908 के प्रावधानों के तहत भखारा (जिला धमतरी), लवन (तहसील मुख्यालय, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा), सकरी एवं राजकिशोर नगर (बिलासपुर) में चार नवीन उप पंजीयक कार्यालय खोलने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी जिला के भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय खोलने हेतु प्रशासकीय स्वीकृत दी गई है। इसी प्रकार जिला पंजीयक बलौदाबाजार-भाटापारा के अंतर्गत तहसील मुख्यालय लवन और बिलासपुर जिले के राजकिशोर…

Read More

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों का मजबूत गढ़ माने जाने वाले गोगुंडा क्षेत्र में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी है। गुरुवार को सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन और कोबरा 201 बटालियन के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के हथियारों के डंप को बरामद कर उनकी बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल इलाके में सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चला रहे थे। इसी दौरान गोगुंडा पहाड़ के दूसरे छोर पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों का बड़ा जखीरा मिला। तलाशी के दौरान वहां से करीब 5 किलोग्राम वजनी एक शक्तिशाली आईईडी भी…

Read More

रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में गुरुवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। टायर रिसाइक्लिंग यूनिट में बॉयलर में जोरदार विस्फोट होने से पूरा प्लांट परिसर अफरा-तफरी में बदल गया। इस हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें एक 9 महीने का नन्हा बच्चा भी शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुराने टायरों को गलाकर कार्बन ब्लैक बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। अचानक बॉयलर में तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक गूंजी। विस्फोट से निकली भीषण गर्मी, आग और जहरीली गैस ने आसपास काम कर रहे मजदूरों को अपनी…

Read More

गरियाबंद :- गरियाबंद जिले के पीपरछेड़ी थाना के देवपरसूली से पिकनिक पर निकले 13 लोगों की स्कॉर्पियो दंतेवाड़ा के मारडूम थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराईहादसा मंगलवार रात करीब 8 बजे ग्राम मेंद्री मेन रोड पुलिया के पास हुआ, दुर्घटना में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई,मृतकों में एक देवपरसूली और एक विजयपुर (छुरा ब्लाक के निवासी) घायलों को लोहंडीगुड़ा अस्पताल पहुंचाया गया,गंभीर घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में जारी है मृतकों के शव सीएचसी लोहंडीगुड़ा में रखे गए परिजनों को दी गई सूचना पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा व अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई

Read More

छत्तीसगढ़ शासन ने वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए लगाई शासकीय खरीदी पर अस्थायी रोक 15 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक नई खरीदी पर पाबंदी, अत्यावश्यक मामलों में वित्त विभाग की पूर्व अनुमति जरूरी रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की वित्तीय स्थिति को संतुलित रखने और अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शासकीय खरीदी पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह रोक 15 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में सामान्य परिस्थितियों में किसी भी प्रकार की नई शासकीय खरीदी नहीं की जा सकेगी। वित्त…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पेद्दागेलूर क्षेत्र में चल रही इस मुठभेड़ में एक नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की सूचना मिली है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि सर्च ऑपरेशन पूरा होने और शव की पहचान के बाद ही की जाएगी। जानकारी के अनुसार, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवानों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के साथ भिड़ंत की। मुठभेड़ रुक-रुक कर चल रही है और फायरिंग का आदान-प्रदान जारी है। घटनास्थल से एक ऑटोमेटिक AK-47 राइफल और एक शव बरामद…

Read More

रायपुर- रायपुर कमिश्नरेट ने होटल संचालकों की ली बैठक, होटल, ढाबा, लॉज एवं बार संचालकों की हुई बैठक, बार संचालकों को लाइसेंस शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश, अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के निर्देश सीसीटीव्ही कैमरों की कार्यशील स्थिति, महिला एवं आम नागरिकों की सुरक्षा, नशे से संबंधित गतिविधियों पर सतर्कता तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने पर विशेष जोर…

Read More

Khairagarh University Transfer: राजकुमारी इंदिरा सिंह कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कुलसचिव सौमित्र तिवारी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में नई पदस्थापना दी गई है। उनके स्थान पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय को जल्द ही नया कुलसचिव मिलेगा। कुलसचिव के तबादले से पहले विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था। कर्मचारियों का आरोप था कि समयमान, वेतनमान और पदोन्नति से जुड़ी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था। अनदेखी से नाराज कर्मचारियों ने कुलसचिव को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन भी किया था। अब तबादले के बाद विश्वविद्यालय प्रशासनिक स्तर पर…

Read More

कोरबा :- कोरबा जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत दो टीआई (TI), चार एसआई (SI), तीन एएसआई (ASI) समेत कुल 14 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में दर्री, पाली और करतला जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को बदला गया है। औद्योगिक नगरी कोरबा में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फेरबदल काफी अहम माना जा रहा है। नए प्रभारियों की नियुक्ति से थानों की कार्यप्रणाली में कसावट आने और जनशिकायतों के…

Read More