Author: pankaj

धमतरी : में पुलिस की सक्रियता के चलते म्यूल अकाउंट एवं ऑनलाइन ठगी के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है। इसी क्रम में मगरलोड पुलिस ने एक म्यूल अकाउंट धारक के खिलाफ अहम कार्रवाई की। गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिले अनलॉजमेंट नंबर के आधार पर जांच में सामने आया कि 9 जनवरी 2026 को बैंक ऑफ बड़ौदा, मेघा शाखा में 24,000 रुपये की राशि ऑनलाइन ठगी के माध्यम से आरोपी के खाते में स्थानांतरित की गई। आरोपी और घटना का विवरण जांच में यह पता चला कि आरोपी धमेन्द्र कुमार साहू (27 वर्ष), पिता भगोली राम…

Read More

गरियाबंद। मैनपुर-ओडिसा बॉर्डर पर जिला पुलिस ने माओवादियों का बड़ा हथियार डंप बरामद किया है। जनवरी 2026 में गरियाबंद में आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटे माओवादी से गहन पूछताछ में यह जानकारी मिली कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के ओडिसा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व ने जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर भारी मात्रा में हथियार और टेक्निकल टीम के उपकरण डंप किए थे। जानकारी के आधार पर जिला मुख्यालय गरियाबंद से ई-30 पुलिस टीम को 6 फरवरी 2026 को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। लगातार 36 घंटे चले सर्च अभियान में टीम ने छह…

Read More

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजिबल पुलिसिंग को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इसी कड़ी में मौदहापारा पुलिस ने मेकाहारा के पास आकस्मिक चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों के पास से धारदार चाकू बरामद किए। चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी अग्नि यादव (18) पुत्र राजेश यादव और मुकेश यादव (18) पुत्र रिखी यादव, दोनों दलदल सिवनी, थाना पंडरी के निवासी हैं। इनके खिलाफ थाना मौदहापारा में अलग-अलग अपराध क्रमांक 26/2026 और 27/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज…

Read More

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) क्षेत्र में कॉपर वायर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरोह के सरगना और निगरानीशुदा अपराधी शत्रुघन धनकर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की रिपोर्ट के आधार पर की गई। CISF ने 3 फरवरी 2026 को थाना भिलाई भट्ठी को सूचना दी कि प्रोपेन प्लांट के पास से अज्ञात चोरों ने कॉपर वायर चोरी किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान संतोष निषाद (35), निवासी स्टेशन मरोदा, भिलाई…

Read More

जगदलपुर/दंतेवाड़ा में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां दंतेश्वरी की पावन और आस्था से परिपूर्ण धरती पर राष्ट्रपति के आगमन को छत्तीसगढ़ के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और समृद्ध विरासत से सुसज्जित इस क्षेत्र में राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति प्रदेश के विकास और जनजातीय अस्मिता को और सशक्त करेगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर पंडुम 2026 का विधिवत शुभारंभ किया। यह आयोजन बस्तर की लोकसंस्कृति, परंपराओं और आदिवासी जीवनशैली को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने…

Read More

कोरबा : जिले में कोरबा चोरी मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। एसबीआई बैंक में पदस्थ चीफ मैनेजर के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 5 लाख रुपये के कीमती जेवरात चोरी कर लिए। यह घटना मानिकपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दादर खुर्द मार्ग की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, राजू मोदी एसबीआई बैंक में चीफ मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वे शुक्रवार को अपने परिवार के साथ रायपुर गए हुए थे, जहां जमीन की रजिस्ट्री का काम था। इसी दौरान उनके कोरबा स्थित मकान में कोई मौजूद नहीं था।…

Read More

जगदलपुर : में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भव्य रूप से बस्तर पंडुम 2026 का शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक आयोजन के साथ ही पूरे बस्तर अंचल में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। राष्ट्रपति के आगमन और कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस द्वारा शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर पंडुम 2026 के माध्यम से बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं को नजदीक से…

Read More

देश  की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  : का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे यहां ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम के शुभारंभ अवसर पर शामिल होने पहुंची हैं। इस आयोजन को बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं के उत्सव के रूप में देखा जा रहा है। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी राष्ट्रपति का अभिनंदन…

Read More

रायपुर : में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग, निगरानी और कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना रहा। अभियान के दौरान DCP (North) मयंक गुर्जर और DCP (West) संदीप पटेल के मार्गदर्शन में ADCP (North) आकाश मारकाम, ACP ईशु अग्रवाल, ACP पूर्णिमा लामा और मानसी नानाभाऊ सकोरे (प्रशिक्षु भा.पु.से.) सक्रिय रूप से मौजूद रहीं। इनके साथ थाना प्रभारी गुढ़ियारी, आज़ाद चौक, कबीरनगर और चौकी प्रभारी रामनगर ने बल के…

Read More

जगदलपुर : में आयोजित बस्तर पंडुम के भव्य मंच से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ और बस्तर की संस्कृति की दिल खोलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आना उन्हें हमेशा घर लौटने जैसा लगता है। यहां की संस्कृति न केवल प्राचीन है, बल्कि बेहद मधुर और जीवंत भी है। बस्तर पंडुम को यहां के लोग एक पर्व की तरह जीते हैं, जो इस क्षेत्र की सामूहिक चेतना और परंपराओं को दर्शाता है। राष्ट्रपति ने कहा कि बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती है। उन्होंने पिछले चार दशकों में नक्सलवाद के कारण…

Read More