Author: pankaj
रायपुर: राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा सड़क हादसा करा दिया। देर रात PWD ब्रिज के पहले एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के सामने के सभी पहिए निकलकर अलग हो गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह गहरवार ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रारंभिक…
रायपुर: बलौदाबाजार से रायपुर आ रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना खरोरा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास हुई, जहां देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक और कंडक्टर की तत्परता से सभी यात्रियों को तुरंत सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। Raipur Bus Fire News के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो…
रायपुर: ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 9वें संस्करण के दूसरे एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छात्रों से खुलकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छूना है या एक सच्चा लीडर बनना है, तो सबसे पहले निडर बनना होगा। डर से बाहर निकलकर ही व्यक्ति किसी मुकाम तक पहुंच सकता है। Pariksha Pe Charcha Raipur कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी ने ‘जय जोहार’ कहकर की, जिसका छात्रों ने पूरे उत्साह से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा पर चर्चा का असली उद्देश्य साथ बैठकर संवाद करना, एक-दूसरे…
Raigarh Crime News : जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। होटल संचालिका से ट्रेलर वाहन किराए पर लेकर आरोपियों ने उसके डाले को बेच दिया और इंजन बेचने की तैयारी में थे। जीपीएस लोकेशन के जरिए पुलिस ने आरोपियों को दबोचते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परमेश्वर चौहान और उसके साथी लीलाम्बर प्रसाद चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। किराए के बहाने रची…
रायपुर: तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों की बारिश और रकम को 100 गुना करने का झांसा देकर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठक्कर बापा वार्ड के बीजेपी पार्षद रुस्तम कुर्रे से कथित तांत्रिकों ने 3 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने अनुष्ठान के बहाने नकली नोटों से भरा झोला थमाया और असली नकदी लेकर फरार हो गए। यह मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है और Raipur Fraud News में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—राहुल भारती निवासी सुपेला, भिलाई…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 11 फरवरी को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। माना जा रहा है कि बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा की जाएगी। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बस्तर पंडुम 2026 को लेकर एक वीडियो संदेश साझा किया। उन्होंने इस आयोजन को “परंपरा, पहचान और गौरव का उत्सव” बताया। Bastar Pandum 2026 का उद्देश्य बस्तर…
बलौदाबाजार। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार राजस्व और खनिज विभाग की टीम लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे 6 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 फरवरी 2026 को सोनाखान तहसील अंतर्गत ग्राम भानपुर में राजस्व विभाग के दल ने औचक जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन में लिप्त 6 ट्रैक्टरों को पकड़ा। मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर…
CG News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रायपुर में रविवार को ऑर्गनाइजर के कॉनक्लेव में कहा, ‘मैं भूपेश बघेल के समय भी केंद्रीय गृह मंत्री रहा था. मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ यह कह सकता हूं कि बघेल की सरकार ने माओवादी आतंक को प्रश्रय दिया था. मैं समझ नहीं पाता हूं कि कैसे कोई शासन किसी हथियारबंद समूह को प्रश्रय दे सकती है.’ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित छत्तीसगढ़ @25 : शिफ्टिंग द लेंस कार्यक्रम में शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ न केवल स्वयं विकास की नई ऊंचाइयों को छू…
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव ने पिछले दिनों समीक्षा अफसरों की समीक्षा बैठक की थी. कलेक्टर कमिश्नर स्तर के अधिकारी भी बैठक में शामिल थे. जिसके बाद एक और समीक्षा खुद मुख्य सचिव कार्यालय ने की है. सीएम हेल्पलाइन की रिपोर्ट के आधार पर 10 विभागों के बड़े अधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट डी कैटेगरी की आई है. यह ऐसे विभाग हैं, जिनको लेकर जनता से जुड़े हुए काम अक्सर होते हैं. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में पहुंचने के बाद अफसरों को शिकायतों का निराकरण करना था, लेकिन रवैया यह रहा कि शिकायतें दम तोड़ रही हैं. उनका निराकरण नहीं हुआ है.…
CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं, जहां आज बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शिरकत करेंगे. इस समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे. बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शिरकत करेंगे अमित शाह गृह मंत्री अमित शाह आज बस्तर पंडुम के समापन में शामिल होंगे. वह सुबह 10:50 बजे रायपुर से रवाना होंगे और 12:05 बजे जगदलपुर पहुंच जाएंगे. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहेंगे. साथ ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा समेत कई मंत्री, विधायक और सांसद भी मौजूद रहेंगे. अमित शाह 1:20 बजे तक…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
