Author: RNNPARM
‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम! भूपेश बघेल के बयान पर अजय चंद्राकर का पलटवार, दी खुली बहस की चुनौती
रायपुर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में वंदे मातरम् को लेकर सवाल उठाए, तो भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के इतिहास और उसकी भूमिका पर ही सवाल खड़े कर दिए। चंद्राकर ने बघेल को इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती भी दी है। भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी से…
सुकमा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कोंटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से 308 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 54 लाख 14 हजार रुपये बताई गई है। यह भी पढ़े :- सुकमा पुलिस की बड़ी सफलता, जंगल में डंप नक्सली सामग्री बरामद पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के मलकानगिरी क्षेत्र से गांजे की बड़ी खेप पिकअप वाहन के जरिए दूसरे राज्य ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर कोंटा-मोटू…
सुकमा। जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन और सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। चिंतलनार थाना क्षेत्र के ग्राम इत्तलंका के पास जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री समेत अन्य नक्सली सामान बरामद किया गया है। यह भी पढ़े :- रायपुर में रिश्तों को तार-तार करने वाली खौफनाक वारदात: कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, प्रसव कराकर नवजात को बेचा पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को मिली आसूचना के आधार पर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने इत्तलंका गांव से करीब 300 मीटर दूर जंगल…
रायपुर। राजधानी रायपुर में मानवता और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने, गर्भवती होने पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसे बालिग व विवाहित बताकर प्रसव कराने तथा नवजात शिशु की बिक्री की साजिश रचने का आरोप है। यह भी पढ़े :- सूर्य-गुरु की युति से बना द्विद्वादश राजयोग, 3 राशियों पर होगी धन की बारिश! मामले में न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता, बुआ सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 2023 से शुरू हुआ शोषण पुलिस के…
ज्योतिष। वैदिक ज्योतिष में सूर्य और गुरु को बेहद प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। सूर्य जहां मान-सम्मान, नेतृत्व, आत्मविश्वास और पद-प्रतिष्ठा के कारक हैं, वहीं बृहस्पति ज्ञान, धर्म, समृद्धि और वृद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं। 17 अगस्त को सूर्य ने अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश किया है और यहां वे 17 सितंबर तक विराजमान रहेंगे। सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश के साथ सूर्य और गुरु के बीच द्विद्वादश योग का निर्माण हुआ है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ पंचायत विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 37 इंजीनियर इधर से उधर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग में गुरु सूर्य से बारहवें…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और प्रभारी सहायक अभियंताओं के तबादले किए हैं। जारी आदेश में कुल 37 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। यह भी पढ़े :- बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IAS और एक IFS अधिकारी बदले; कई जिलों के कलेक्टर भी बदले तबादला आदेश के तहत अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और विभागीय कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है। देखें पूरी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 IAS और एक IFS अधिकारी की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इसके अलावा मंत्रालय और विभिन्न विभागों में भी अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। यह भी पढ़े :- दूसरी शादी से इंकार पर पति ने पत्नी पर टांगी से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार प्रशासनिक फेरबदल के तहत रणबीर शर्मा को संचालक समाज कल्याण के पद से हटाकर गरियाबंद कलेक्टर…
जैजैपुर (सक्ती): सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में दूसरी शादी करने की जिद पर अड़े एक पति द्वारा अपनी ही पत्नी पर धारदार टांगी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यह भी पढ़े :- साइबर ठगी के अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़, लड़की की आवाज निकालकर करते थे लाखों की ठगी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस के अनुसार, घटना 16 अगस्त की…
जांजगीर-चांपा। मैट्रिमोनियल साइट और फोन के जरिए शादी का रिश्ता तय कराने का झांसा देकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपी ब्लूटूथ और विशेष वॉयस चेंजिंग हेडफोन की मदद से लड़की की आवाज में बात कर युवकों को अपने जाल में फंसाते थे। जांजगीर-चांपा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मामले में मामा-भांजे को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़े :- श्याम बिहारी जायसवाल का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- भाजपा में पद छोटा-बड़ा नहीं, कांग्रेस को हर जगह उपेक्षा नजर आती है पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मीनारायण…
रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को कथित तौर पर नजरअंदाज किए जाने के कांग्रेस के आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली कांग्रेस से अलग है और पार्टी में किसी पद को छोटा या बड़ा नहीं माना जाता। मंत्री ने कांग्रेस पर हर मामले में उपेक्षा का मुद्दा तलाशने का आरोप लगाया। यह भी पढ़े :- दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम श्याम बिहारी जायसवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आभार जताते…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
