Author: पंकज विश्वकर्मा

रायपुर। शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है। विशेष कोर्ट ने रिटायर्ड IAS अधिकारी निरंजन दास को तीन दिन की ED कस्टोडियल रिमांड पर सौंपने की अनुमति दे दी है। यह भी पढ़े :- रायपुर में DSP पर आरोपों की आंच, होटल व्यवसायी ने बताया- परिवार खतरे में ED की ओर से विशेष अदालत में कस्टोडियल रिमांड की मांग करते हुए आवेदन लगाया गया था, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने मंजूरी प्रदान की। आदेश के तहत निरंजन दास अब तीन दिनों तक ED की हिरासत में रहेंगे, जहां उनसे शराब घोटाले से जुड़े मामलों…

Read More

DSP Kalpana Verma Case : राजधानी रायपुर में होटल व्यवसायी दीपक टंडन और डीएसपी कल्पना वर्मा के बीच चला आ रहा विवाद अब पुलिस महकमे के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। दीपक टंडन ने पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम और आईजी अमरेश मिश्रा को लिखित शिकायत सौंपते हुए डीएसपी कल्पना वर्मा और उनके परिजनों पर धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, पद के दुरुपयोग और दो करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। यह भी पढ़े :- DSP कल्पना वर्मा- दीपक टंडन विवाद में बड़ा मोड़, 3 घंटे की पूछताछ, FIR की आहट शिकायत में दीपक टंडन ने…

Read More

रायपुर/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सुकमा जिले में पदस्थ एसडीओपी तोमेश वर्मा पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया। यह घटना दंतेवाड़ा शहर के टीवीएस शोरूम के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल एसडीओपी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। यह भी पढ़े : इंद्रावती के जंगलों में डीआरजी-नक्सली मुठभेड़, 5 लाख का इनामी एरिया कमांडर ढेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रविशंकर साहू (निवासी दुर्ग) को दंतेवाड़ा थाना में हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला…

Read More

बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रावती इलाके के दुर्गम जंगल और पहाड़ियों में आज सुबह डीआरजी बीजापुर और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही। मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किए गए हैं। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ से मुंबई तक ED की एकसाथ रेड, 2434 करोड़ के निवेश घोटाले की जांच तेज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना भैरमगढ़ के इंद्रावती क्षेत्र में आदवाड़ा–कोटमेटा के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित देश के कई राज्यों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में एकसाथ व्यापक कार्रवाई की है। आज ईडी की टीमों ने रायपुर, मुंबई, नागपुर, नासिक और बेंगलुरु में 30 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह भी पढ़े :- रायपुर में रेव पार्टी का भंडाफोड़, फार्म हाउस से 22 लोग हिरासत में यह कार्रवाई रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट फंड के माध्यम से निवेशकों से कथित तौर पर 2,434 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और हेराफेरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही है। इस प्रकरण में सीबीआई पहले…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात चल रही एक रेव पार्टी उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब आसपास के ग्रामीणों ने तेज शोर-शराबे से परेशान होकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को देखते हुए पार्टी में शामिल सभी लोगों को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़े :- नए साल से पहले रायपुर में कोकीन की खेप पकड़ी गई, लाखों का नशा बरामद जानकारी के अनुसार, 18 दिसंबर की देर रात विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिरदा स्थित जेडी फार्म हाउस में पार्टी आयोजित की गई थी। फार्म हाउस में तेज आवाज में…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे स्टेशन के बाहर गंज थाना पुलिस ने एक युवक को नशीले पदार्थ कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 16.56 ग्राम कोकीन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। यह भी पढ़े :- शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को झटका, गिरफ्तारी चुनौती पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाली पुलिस के अनुसार आरोपी युवक रेलवे स्टेशन के बाहर कोकीन खपाने की फिराक में घूम रहा था, तभी संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान…

Read More

Liquor scam case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। गुरुवार को शीर्ष अदालत ने चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई जनवरी 2026 तक के लिए स्थगित कर दी। यह भी पढ़े :- उप आयुक्त सहकारिता कार्यालय में ACB की कार्रवाई, सहकारिता निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि इतने बड़े और संवेदनशील आर्थिक अपराध से जुड़े मामले की सुनवाई…

Read More

सूरजपुर। उप आयुक्त सहकारिता कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने सहकारिता निरीक्षक अभिषेक सोनी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार, अभिषेक सोनी सहकारिता निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने प्रार्थी से लेखपाल के पद पर नियुक्ति दिलाने के लिए कुल 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। ACB की टीम ने कार्यालय के बंद कमरे में छापा मारकर अधिकारी को 40 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा। मामले में आगे की कार्रवाई अम्बिकापुर स्थित ACB टीम द्वारा जारी है।

Read More

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र में सेवा सहकारी समिति एरमसाही के धान खरीदी केंद्र में गंभीर अनियमितता करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कांशी राम खूंटे ने 920 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी दिखाकर शासन को 28 लाख 52 हजार रुपए का नुकसान पहुंचाया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मस्तूरी के मैनेजर सुशील पनोरे ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि खरीफ वर्ष 2025 के दौरान धान खरीदी केंद्र में फर्जी प्रविष्टियों के माध्यम से धान की वास्तविक मात्रा में हेराफेरी की गई। भौतिक सत्यापन के दौरान यह…

Read More