Author: पंकज विश्वकर्मा
खैरागढ़। जिले के मानपुर नाका क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत में रखे पैरा (भूसा) के ढेर से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के बाद पैरा के भीतर से एक वृद्ध का जला हुआ शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। यह भी पढ़े :- भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का 01 जनवरी को होगा भूमिपूजन मृतक की पहचान 95 वर्षीय दुर्जनराम वर्मा, पिता स्व. धरसिया वर्मा, निवासी मानपुर नाका के रूप में हुई है। शव…
रायपुर : 01 जनवरी को छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास को नई दिशा देने वाले भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन होने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से लगभग 146 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले इस परियोजना का भूमिपूजन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से संपन्न होगा। यह भी पढ़े :- अरुण साव सरकार का झूठा यशोगान कर रहे, साय सरकार 2 साल में विफल – कांग्रेस आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज भोरमदेव मंदिर परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों…
रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा सरकार की दो साल की उपलब्धियों के बखान को कांग्रेस ने झूठ यशोगान बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 2 साल में भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। यह भी पढ़े :- चार्टर्ड प्लेन विवाद पर डिप्टी CM शर्मा का बड़ा बयान, कहा- धीरेंद्र शास्त्री को सरकार और जनता उन्हें कंधों और पलकों पर बैठाकर लाएगी अरूण सांव का पीडब्लूडी विभाग तथा नगरी प्रशासन विभाग भी पूरी तरह फिसड्डी साबित हुआ है। सूचना के अधिकार में पीडब्लूडी विभाग ने माना है कि 2 साल…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रविवार को दुर्ग पहुंचे, जहां उन्होंने दिव्य हनुमंत कथा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मंच पर उनकी मुलाकात कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से हुई और उन्होंने बालाजी भगवान की आरती में भाग लिया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने शास्त्री के प्रति खुले समर्थन में बयान दिया, जिसे राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। “चर्चाओं में स्पष्टता जरूरी” – डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से शास्त्री के चरणों में नमन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके आगमन को लेकर जो सवाल और विवाद फैलाए जा रहे…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में लगातार हो रहे व्यवधान को सत्ता प्रायोजित षड्यंत्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि यह सरकार किसानों का पूरा धान नहीं खरीदना चाहती, इसलिए तरह-तरह से अड़चन पैदा करके बाधित कर रही है। समय पर आरओ जारी नहीं करना, धान का उठाव न होना, केंद्रों पर जाम लगना, सर्वर डाउन, पोर्टल में दिक्कत सहित तमाम तकनीकी खामियों, धान के बफर लिमिट से अधिक जमा होने से सूखना, टोकन कटने में देरी, वन पट्टा सत्यापन में समस्या सरकार प्रायोजित षड्यंत्र है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी…
रायपुर। ‘अपने अपने राम’ कार्यक्रम के सिलसिले में रायपुर पहुंचे प्रख्यात कवि और विचारक कुमार विश्वास ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे कथित अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताते हुए कहा कि इस विषय पर भारत सरकार को कठोरता से संज्ञान लेना चाहिए। कुमार विश्वास ने कहा- “बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हो रहा है, वह मानवता को शर्मसार करने वाला है। इस पर भारत सरकार को सख्त और स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही होगी और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर नियुक्त किया गया है। यह पद पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर के समकक्ष माना जाता है और इसे सुरक्षा प्रतिष्ठानों में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कमान पद के रूप में देखा जाता है। इस नियुक्ति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र भेजकर जितेंद्र शुक्ला को तत्काल कार्यमुक्त (रिलीव) करने का निर्देश दिया है, ताकि वे NSG में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें। सूत्रों के अनुसार, उनकी नियुक्ति देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान बिक्री के लिए टोकन नहीं मिलने से आहत एक किसान द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किए जाने के मामले ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। इस घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बैज ने कहा कि सरकार किसानों का धान खरीदना ही नहीं चाहती, प्रदेश में धान खरीदी ठप है और गोदामों में धान जाम हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को नियम-कानूनों में उलझाकर अपना पैसा बचाना चाहती है, इसी कारण किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर…
बलरामपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर एक ट्रक से करीब 6 करोड़ रुपये मूल्य का 1198 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो मादक पदार्थ को ओडिशा से राजस्थान ले जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा है। इस पर 28 दिसंबर की रात सरहदी इलाके में घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक RJ…
रायपुर/अंबिकापुर। अंबिकापुर में व्यापारी से 20 लाख रुपए की लूट के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि शहर के बीचों-बीच हुयी वारदात से साफ है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। यह भी पढ़े :- शहर में बड़ी लूट की वारदात! मोबाइल डीलर पर जानलेवा हमला, 20 लाख रुपये की लूट सिंहदेव ने कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में व्यापारी पर जानलेवा हमला कर बदमाश लाखों रुपये लूटकर आराम से फरार हो गए। ऐसी घटनाएँ बताती हैं कि अपराधियों में कानून का…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.