Author: पंकज विश्वकर्मा

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के मार्गदर्शन में जिले में चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर बारीकी से निगरानी रखने के लिए ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। सांसद महेश कश्यप ने तोंगपाल में 10 लाख की लागत से सामाजिक एवं सांस्कृतिक भवन निर्माण का किया भूमिपूजन कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपित न हो, इसके लिए पार्टी के ब्लॉक प्रभारी अपनी टीम के साथ सक्रिय रहेंगे। ये प्रभारी संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों के साथ…

Read More

बस्तर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने सुकमा जिले के तोंगपाल तहसील स्थित गायत्री मंदिर परिसर के समीप सांसद निधि से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर सामाजिक एवं सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। भ्रामक खबरों पर लोक निर्माण विभाग की सफाई: उप मुख्यमंत्री के निजी कार्यक्रम का कोई भुगतान नहीं किया गया इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने मां गायत्री और भगवान शिव के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश…

Read More

बस्तर। वन अधिकार पत्र योजना की आड़ में बकावंड विकासखंड में वन विभाग के कार्यालय परिसर की जमीन को अवैध रूप से बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण में विभागीय अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों की मिलीभगत का आरोप लग रहा है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों से पैसों का लेनदेन कर वन विभाग कार्यालय परिसर की भूमि पर फर्जी तरीके से वन अधिकार पट्टे जारी कराए जा रहे हैं। भ्रामक खबरों पर लोक निर्माण विभाग की सफाई: उप मुख्यमंत्री के निजी कार्यक्रम का कोई भुगतान नहीं किया गया यह मामला ग्राम पंचायत राजनगर का…

Read More

रायपुर। सोशल मीडिया में प्रसारित उन खबरों को लोक निर्माण विभाग ने पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक बताया है, जिनमें यह दावा किया गया था कि उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के परिवार के निजी कार्यक्रम का खर्च विभाग द्वारा उठाया गया। दीपक बैज की बाइक चैलेंज: “साय जी! अगर हिम्मत है तो केशकाल घाट पर चलाकर दिखाइए बुलेट” लोक निर्माण विभाग के बेमेतरा संभाग के कार्यपालन अभियंता डी.के. चंदेल ने स्पष्ट किया कि विभाग ने उप मुख्यमंत्री या उनके परिवार के किसी भी निजी कार्यक्रम का भुगतान नहीं किया है। चंदेल ने बताया कि सूचना का…

Read More

रायपुर/केशकाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को खुलेआम चुनौती दी है राजधानी की चमचमाती सड़कों पर नहीं, केशकाल घाट की गड्ढों भरी सड़क पर बाइक चलाकर दिखाइए, तभी जनता का दर्द समझ पाएंगे। दरअसल, जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे (NH-30) की हालत बेहद खराब है। खासकर केशकाल घाट में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उड़ती धूल लोगों के लिए जानलेवा बन चुकी है। आएदिन हादसे हो रहे हैं। यही सड़क बस्तर संभाग को राजधानी रायपुर से जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है। एक दिन पहले ही व्यापारियों ने सड़क सुधार की मांग को लेकर बाजार बंद कर जोरदार…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर नया विवाद सामने आया है। पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने पार्टी की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग के नाम पर पैसों की मांग किए जाने का आरोप लगाया है। बृहस्पत सिंह द्वारा जारी वीडियो बयान में कहा गया है कि सरगुजा संभाग में जिला अध्यक्ष पद दिलाने के नाम पर दावेदारों से फोन पर रकम मांगी जा रही है। उनका कहना है कि कई नेताओं को अनजान नंबरों से कॉल आ रहे हैं, जिनमें यह कहा जा रहा है कि “जरिता मैडम से बात हो गई है, पैसा भेज दीजिए।” पूर्व विधायक ने…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ताज़ा कार्रवाई का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सुकमा और दंतेवाड़ा के 12 ठिकानों पर की गई छापेमारी अरनपुर IED ब्लास्ट मामले में बड़ा और जरूरी कदम है। डिप्टी सीएम शर्मा ने मीडिया से कहा एनआईए की कार्रवाई पूरी तरह स्पष्ट और आवश्यक है। यह माओवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) के सशस्त्र कैडरों के खिलाफ निर्णायक कदम है। जब नकदी, लेवी रसीदें और डिजिटल उपकरण जैसे सबूत मिले हैं, तो कार्रवाई तो बनती ही है। शर्मा ने कहा कि ऐसी कार्रवाईयों…

Read More

छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में माओवादी नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एनआईए की टीमों ने सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी कर कई अहम सबूत जब्त किए। यह कार्रवाई 26 अप्रैल 2023 को दंतेवाड़ा के अरनपुर इलाके में हुए भीषण IED ब्लास्ट से जुड़ी है, जिसमें जिला बल के 10 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए थे। यह हमला माओवादी संगठन की दरभा डिवीजन कमेटी ने अंजाम दिया था। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए की तलाशी अभियान सुबह से शुरू होकर देर शाम तक…

Read More

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही। जिले के शांत इलाके में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रात में बच्चे को लेकर निकला आरोपी जानकारी के मुताबिक, आरोपी अर्जुन (25) मूलतः कोरबा के पसान ब्लॉक का निवासी है और मजदूरी करता है। 1 नवंबर की रात वह शराब के नशे में अपने मामा के घर पहुंचा। देर रात परिवार के सो जाने के बाद वह मामा के 10 वर्षीय बेटे को साथ लेकर बाहर टहलने निकला। विवाद के बाद हत्या इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आज से दो दिवसीय नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग प्रतियोगिता की शुरुआत हो रही है। इस आयोजन का संचालन छत्तीसगढ़ मोटरस्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 115 प्रोफेशनल राइडर्स हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ के चयनित 50 बेस्ट राइडर्स को भी इस स्पर्धा में प्रदर्शन का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता की थीम है —  “सेफ रेसिंग, सेफ राइडिंग, सेफ ड्राइविंग।”  तैयार हुआ स्पेशल जंपिंग ट्रैक जानकारी के अनुसार, आउटडोर स्टेडियम के पूरे ग्राउंड को समतल कर राइडर्स के लिए जंपिंग ट्रैक तैयार किया गया है, जिसकी ऊंचाई 3…

Read More