Author: पंकज विश्वकर्मा
अंबिकापुर। मुख्यमंत्री और पांच मंत्रियों वाले सरगुजा संभाग मुख्यालय में बुनियादी सुविधाओं की पोल खोलने वाली एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है। सड़क सुविधा के अभाव में एक गर्भवती महिला को परिजनों ने झेलगी (कंधे पर उठाकर ले जाने वाला स्थानीय स्ट्रेचर) के सहारे 2–3 किलोमीटर पैदल एंबुलेंस तक पहुंचाया। यह भी पढ़े :- एम्बुलेंस में भीषण आग: डॉक्टर सहित 4 लोगों की जलकर मौत, नवजात भी नहीं बचा रास्ते में ही शुरू हो गया प्रसव मैनपाट विकासखंड के ग्राम कदनई के आश्रित गाँव सुगाझरिया में रहने वाली गर्भवती महिला को जब प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो एंबुलेंस गांव तक पहुंच…
नई दिल्ली। गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा शहर के पास रविवार तड़के हुए दर्दनाक हादसे में एम्बुलेंस में आग लगने से नवजात शिशु, एक डॉक्टर, नर्स और बच्चे के पिता सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़े :- पुराने भवन में आख़िरी सत्र: छत्तीसगढ़ विधानसभा ने 25 साल की संसदीय यात्रा को दी श्रद्धांजलि पुलिस निरीक्षक डी.बी. वाला ने बताया कि हादसा मोडासा–धनसुरा रोड पर रात करीब 1 बजे हुआ। जन्म के बाद बीमार नवजात को मोडासा के निजी अस्पताल से अहमदाबाद…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत में स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी। सदन ने पूर्व सदस्य स्वर्गीय रजनीताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ला को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़े :- Breaking News : देश नक्सल समस्या के अंत की ओर-देश का सबसे बड़ा नक्सल कमांडर हिडमा पत्नी सहित ढेर यह सत्र इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि यह पुराने विधानसभा भवन में आयोजित होने वाला अंतिम सत्र है। आगामी शीतकालीन सत्र नए भवन में होगा। विशेष सत्र…
अंबिकापुर। सरगुजा जिले में पुलिस पर एक बार फिर मारपीट का आरोप लगा है। अधिवक्ता राजेश तिवारी ने आरोप लगाया है कि वर्दीधारी पुलिसकर्मी और उसके सहयोगियों ने उनके बेटे विवाद के बाद उनके परिवार के साथ मारपीट की। घायल अधिवक्ता ने एसपी के नाम एएसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर बड़ी मुठभेड़: 6 नक्सली ढेर, हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल – गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान गाड़ी मोड़ने को लेकर विवाद, मारपीट तक पहुँची बात अधिवक्ता राजेश तिवारी के अनुसार, 15 नवंबर की रात उनका बेटा गाड़ी…
बस्तर। छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले के घने जंगलों में चल रहे इस ऑपरेशन में अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के सदस्य भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें SZCM (सब जोनल कमेटी मेंबर) टेक शंकर के मारे जाने की भी खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। यह भी पढ़े :- Breaking News : देश नक्सल समस्या के अंत की ओर-देश का सबसे बड़ा…
छत्तीसगढ़/ आंध्रप्रदेश। छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश सीमा से एक बड़ी कामयाबी की खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के नक्सल उन्मूलन अभियान के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यह भी पढ़े :- राजधानी के डी.के.एस. में डायलिसिस की 54 में से 45 मशीनें खराब, 35 वेंटिलेटर में 18 खराब – स्वास्थ्य मंत्री के सामने भड़के सांसद बृजमोहन विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने दोनों राज्यों की सीमा में एक भीषण मुठभेड़ में नक्सल संगठन के टॉप लीडर और पी.एल.जी.ए कमांडर माड़वी हिड़मा को उसकी पत्नी सहित न्यूट्रलाइज कर दिया है। देश भर में हिड़मा को नक्सलियों का…
रायपुर. प्रदेश में जारी धान खरीदी पर निर्बाध रूप से सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहकारी समिति के हड़ताली कर्मचारियों के विरुद्ध प्रशासन के द्वारा सख्त कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें :- राजधानी के डी.के.एस. में डायलिसिस की 54 में से 45 मशीनें खराब, 35 वेंटिलेटर में 18 खराब – स्वास्थ्य मंत्री के सामने भड़के सांसद बृजमोहन धान खरीदी कार्य से इंकार करने वाले कर्मचारियों पर अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण क़ानून के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज प्रभारी प्रबंधक सहित 13 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है तथा 3 कर्मचारियों…
पंकज विश्वकर्मा (समाचार संपादक) रायपुर। छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सुपरस्पेशलिटी अस्पताल डी.के.एस. सहित मेकाहारा अस्पताल की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। मेकाहारा और संबद्ध अस्पतालों की स्वशासित समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल के सामने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सरकारी अस्पतालों की इस स्थिति से बुरी तरह भड़क गए। राजधानी के सबसे बड़े सुपरस्पेशलिटी अस्पताल डी.के.एस. में डायलिसिस की 54 में से 45 मशीनें खराब हैं। इसके साथ ही 35 वेंटिलेटर में से 18 वेंटिलेटर खराब है। वहीं ऑक्सीजन प्लांट जो कि बंद पड़ा है उसे भी LOI प्रक्रिया से तत्काल शुरू करने के…
Ind vs SA 2nd ODI Match: राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) के अध्यक्ष विजय शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़े :- शरारती तत्व की हरकत से तनाव, गांधी प्रतिमा तोड़ने वाला युवक गिरफ्तार टिकट बिक्री 22 नवंबर से शुरू CSCS ने बताया कि मैच के टिकट 22 नवंबर से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। दर्शक टिकट ऑनलाइन के…
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद। फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम जेन्जरा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़े जाने से गांव में आक्रोश फैल गया। यह मूर्ति गांव के मुख्य चौक पर स्थापित थी, जिसे स्थानीय लोग ‘गांधी चौक’ के नाम से जानते हैं। यह भी पढ़े :- गाज़ा में शांति की नई पहल: संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिकी प्रस्ताव पर लगाई मुहर घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने के बाद राजिम और फिंगेश्वर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कुछ घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.