Humayun Kabir : मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में शनिवार को एक बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन देखने को मिला, जहां Humayun Kabir mosque foundation कार्यक्रम के तहत टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने नई मस्जिद की नींव रखी। यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक रूप से भी बेहद अहम माना गया। कार्यक्रम की शुरुआत हुमायूं कबीर ने मौलवियों के साथ फीता काटकर की, जिसमें दो लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
नींव स्थापना के दौरान मंच के आसपास नारे-ए-तकबीर और अल्लाहु अकबर की गूंज सुनाई देती रही। लोग बेलडांगा और आसपास के जिलों से ईंटें लाकर पहुंचे—कुछ लोग सिर पर ईंटें उठाए आए तो कुछ ट्रैक्टर, रिक्शा और वैन से। यह प्रतीकात्मक सहभागिता भीड़ में एक खास उत्साह देखने को मिला।
इतने बड़े आयोजन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इलाके में केंद्रीय सशस्त्र बलों की 19 कंपनियां, रैपिड एक्शन फोर्स, BSF और लगभग 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
अपने संबोधन में हुमायूं कबीर ने कहा कि मस्जिद निर्माण को रोकने की कई कोशिशें की गई हैं, लेकिन “कोई ताकत इसे रोक नहीं सकती।” उन्होंने बताया कि Humayun Kabir mosque foundation कलकत्ता हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत रखा गया। अदालत ने भी निर्माण पर रोक से इनकार करते हुए राज्य सरकार को शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
शिलान्यास कार्यक्रम के लिए 25 बीघा जमीन पर विशाल स्टेज बनाया गया था। 150 फीट लंबे और 80 फीट चौड़े मंच पर 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। सऊदी अरब से धार्मिक नेता भी पहुंचे। आगंतुकों के लिए 60,000 से अधिक बिरयानी पैकेट तैयार किए गए और 2,000 से ज्यादा वॉलंटियर तैनात थे।



