रायपुर। छत्तीसगढ़ में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य 4 नवंबर 2025 से गंभीरता और पारदर्शिता के साथ जारी है।
यह भी पढ़े :- सीएम साय ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान मिलने पर दी बधाई
प्रदेशभर में पंजीकृत मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण लगभग पूर्ण हो चुका है। इन प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

21 नवंबर 2025 तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, लगभग 65 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है, जो प्रदेश के 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 31 प्रतिशत है।
अधिकारियों के अनुसार शेष प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए तेजी से जारी है।



