रायपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) और एसटीएफ (विशेष कार्य बल) की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच आज हुई मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए हैं। यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चल रहे लाल आतंक के विरुद्ध अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
यह भी पढ़े :- कॉनकॉर ने नया रायपुर एमएमएलपी से चीन को तांबा सांद्रण का निर्यात शुरू किया
राज्य सरकार ने इसे नक्सलवाद के समूल नाश की दिशा में सुरक्षाबलों के साहस और रणनीतिक क्षमता का परिणाम बताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता हमारे जवानों के अटूट साहस और समर्पण का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस संकल्प की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिसके तहत 31 मार्च 2026 तक देश और प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि अब नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है, और छत्तीसगढ़ में शांति व विकास की नई राह खुल रही है।




