मुंबई। रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ से आर माधवन का धमाकेदार फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। रणवीर ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर लिखा, “कर्म का सारथी… अभी तीन दिन बाकी हैं! #धुरंधर ट्रेलर 12 नवंबर दोपहर 12:12 बजे।” ब्लैक सूट-बूट और काले चश्मे में माधवन का साइलेंट पावरफुल पोज फैंस को पागल कर रहा है। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ “माधवन सर का लुक किलर!”, “यह ट्रेलर ब्लॉकबस्टर होगा!”
टोनही बताकर महिला की बेरहमी से पिटाई – रायपुर क्राइम ब्रांच का एएसआई निकला मुख्य आरोपी, आठ गिरफ्तार
माधवन का लुक: साइलेंट किलर अवतार
पोस्टर में आर माधवन कुर्सी पर बैठे कैमरे को घूरते नजर आ रहे हैं। उनका इंटेंस एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज ‘कर्म का सारथी’ की थीम को परफेक्टली मैच कर रहा है। फैंस कह रहे हैं कि माधवन इस रोल में विलेन या मिस्टीरियस कैरेक्टर लग रहे हैं। रणवीर की पोस्ट पर लाखों लाइक्स और शेयर्स हो चुके हैं।
ट्रेलर 12 नवंबर को: ग्रैंड इवेंट में लॉन्च
ट्रेलर 12 नवंबर दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा। मेकर्स ग्रैंड इवेंट प्लान कर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त और राकेश बेदी मौजूद रहेंगे। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



