रायपुर। महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम की फिजियो आकांक्षा सत्यवंशी आज रायपुर पहुंच रही हैं। उनके स्वागत को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। रायपुर एयरपोर्ट पर उनके आगमन के लिए भव्य स्वागत समारोह की तैयारी की गई है।

दिल्ली से रायपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर “भारत माता की जय” के नारे गूंजेंगे। बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, युवा और परिजन उनके स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे।

आकांक्षा रायपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले राम मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद तेलीबांधा तालाब के पास खेलप्रेमी और प्रशंसक उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। रोड शो के दौरान शहर के कई स्थानों पर फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।
आकांक्षा इसके बाद सड्डू स्थित अपने मायके जाएंगी और शाम को गुढ़ियारी स्थित ससुराल पहुंचेंगी। शहर भर में उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं और लोगों में गहरी गर्व की भावना है।
रायपुर आज गर्व से कहेगा — “हमारी बेटी, देश की शान!”



