रायपुर। राजधानी रायपुर अब तैयार है रफ्तार, जोश और जंप्स के धमाकेदार मुकाबले के लिए! छत्तीसगढ़ मोटरस्पोर्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में 8 और 9 नवंबर को होने जा रही नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैम्पियनशिप में देशभर से करीब 115 प्रोफेशनल राइडर्स शिरकत करेंगे।
अडानी जैसे उद्योगपतियों को सौंपने के लिए फिर 15 कोयला खदानों की नीलामी
एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल दीपक ने बताया कि देश के कोने-कोने से आने वाले ये राइडर्स 7 नवंबर तक रायपुर पहुंच जाएंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ के करीब 50 राइडर्स फिलहाल पाटन स्थित ट्रैक पर जबरदस्त अभ्यास में जुटे हैं, जिनमें से बेहतरीन राइडर्स का चयन कर उन्हें इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उतरने का मौका मिलेगा।
इस साल की स्पर्धा की थीम है सेफ रेसिंग, सेफ राइडिंग, सेफ ड्राइविंग”, जो युवा राइडर्स को रफ्तार के साथ जिम्मेदारी का संदेश भी देगी।
एसोसिएशन के महासचिव अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आउटडोर स्टेडियम को खास मोटोकॉस ट्रैक में तब्दील किया जा चुका है। मैदान को समतल कर 3 से 5 फीट ऊंची जंपिंग बाधाएं बनाई गई हैं, जहां राइडर्स को गति और नियंत्रण दोनों का अद्भुत संतुलन दिखाना होगा। वहीं, फ्री स्टाइल मोटोक्रॉस के लिए 13 फीट ऊंचा हर्डल ट्रैक तैयार किया जा रहा है, जो दर्शकों को एड्रेनालिन से भर देगा।
खास बात यह है कि 10 साल से कम उम्र के बच्चे भी प्रदर्शन के लिए उतरेंगे। उन्हें एसोसिएशन द्वारा सभी सुरक्षा मानकों की जांच के बाद अनुमति दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में देश की सबसे कम उम्र की राइडर ऐलिना मंसूर, जिन्होंने 9 साल की उम्र में नेशनल डेब्यू किया था और अब 14 की हो चुकी हैं, भी रायपुर ट्रैक पर जलवा दिखाएंगी।
रेस में यामहा, टीवीएस और होण्डा जैसी नामचीन कंपनियों की टीमें भी शामिल होंगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल दीपक ने कहा,
यह प्रतियोगिता नेशनल सुपरक्रॉस नियमों के तहत होगी, जिसमें सुरक्षा के सभी मानक कड़ाई से लागू किए गए हैं। हमारा लक्ष्य हैरफ्तार का मज़ा भी मिले और सुरक्षा भी बरकरार रहे।



