रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर महिला द्वारा लगाए गए दैहिक शोषण के गंभीर आरोपों के बाद सरकार ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक पद से हटा दिया है।

गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, अटल नगर नया रायपुर की ओर से जारी आदेश में 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को सुभाष चंद्र पुलिस अकादमी, चंदखुरी का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। यह आदेश आगामी आदेश तक के लिए प्रभावशील रहेगा।
सूत्रों के मुताबिक, विभाग ने यह कदम महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के मद्देनज़र उठाया है, ताकि जांच प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रहे। वहीं, अजय कुमार यादव इससे पहले भी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और उन्हें एक अनुशासित व सख्त अधिकारी के रूप में जाना जाता है।



