रायपुर। थाना उरला पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 05/11/2025 को एक महिला को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारती ध्रुव, पति बैशाखु ध्रुव, उम्र 34 वर्ष, निवासी BSUP कॉलोनी, उरला अपने घर के पास अवैध रूप से देशी शराब का विक्रय कर रही है। सूचना के आधार पर थाना उरला पुलिस की टीम ने तत्काल दबिश दी।
तत्काल कार्रवाई में महिला के कब्जे से कुल 150 पौवा देशी शराब (27 लीटर) जब्त की गई। प्रत्येक 180 एमएल की बोतल का मूल्य लगभग ₹100 है, जिससे जब्त शराब की कुल कीमत लगभग ₹15,000 आंकी गई है।
महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
थाना उरला पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत थाने को दें।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
- नाम: भारती ध्रुव, पत्नी बैशाखु ध्रुव
- उम्र: 34 वर्ष
- पता: BSUP कॉलोनी, उरला, थाना उरला, जिला रायपुर
जप्त संपत्ति:
150 पौवा देशी मशाला/शोले मदिरा
प्रत्येक पौवा: 180 एमएल, मूल्य ₹100
कुल मात्रा: 27 लीटर, कुल मूल्य: ₹15,000
यह कार्रवाई थाना उरला पुलिस की अवैध शराब पर कड़ी निगरानी और सख्ती का हिस्सा है।



